{"_id":"5c2666e0bdec2256cb724552","slug":"151546020576-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्स लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पर्स लूटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नर्स से बदमाशों ने लूटा पर्स
नोएडा। सेक्टर-33 में पैदल जा रही एक नर्स से बदमाशों ने गन प्वाइंट पर पर्स लूट लिया। पीड़िता ने कोतवाली सेक्टर-24 पुलिस से घटना की शिकायत की है। पुलिस के मुताबिक सेक्टर-33 स्थित प्रकाश अस्पताल में नर्स नीलम सिंह सेक्टर-22 में रहती हैं। वह शुक्रवार सुबह 8 बजे अस्पताल से पैदल घर जा रही थीं, तभी पीछे से आए एक बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। बदमाशों ने पिस्टल के बल पर पर्स छीन लिया। पर्स में कान के टॉप्स, मोबाइल और 6 हजार रुपये रखे थे। ब्यूरो
--------------------
बदमाशों ने युवक से बाइक, मोबाइल लूटा
नोएडा। सेक्टर-63 में लघुशंका कर रहे युवक से बदमाशों ने तमंचे के बल पर बाइक, मोबाइल और पर्स लूट लिया। विरोध करने पर गोली मारने की धमकी दी। पीड़ित ने कोतवाली फेज थ्री पुलिस से घटना की शिकायत की है। प्रताप विहार, गाजियाबाद निवासी हेमंत कुमार बृहस्पतिवार रात 10 बजे बाइक से घर जा रहे थे। वह सेक्टर-63 में सड़क पर बाइक किनारे खड़ी कर लघुशंका करने लगे। इस बीच एक बाइक सवार तीन बदमाश वहां पहुंचे। उन्होंने तमंचे के बल पर उससे मोबाइल, पर्स और बाइक लूट ली। वहीं, एसएचओ अखिलेश त्रिपाठी का कहना है कि घटना संदिग्ध लग रही है। युवक ने शिकायत की है। ब्यूरो