{"_id":"5be771afbdec22694d432637","slug":"151541894575-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाते से 2.5 लाख निकाले","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खाते से 2.5 लाख निकाले
Updated Sun, 11 Nov 2018 05:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला अधिकारी के खाते
से ढाई लाख निकाले
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। सेक्टर-50 में रहने वाली एक कंपनी की महिला अधिकारी केे खाते से दिवाली के दिन ढाई लाख रुपये निकाल लिए गए। ये रुपये 7 और 8 नवंबर को दूसरे खाते में ट्रांसफर कराए गए। महिला ने इसकी शिकायत कोतवाली सेक्टर-49 पुलिस से की है।
सेक्टर-50 निवासी स्वाति चंद्रा एक निजी कंपनी में अधिकारी हैं। उनका कहना है कि 7 और 8 नवंबर को उनके मोबाइल पर मैसेज आया कि उनके खाते को यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) से जोड़ा जा रहा है, जबकि उन्होंने इसके लिए कोई आवेदन नहीं किया था। इसके कुछ समय बाद खाते से ढाई लाख रुपये छह बार में किसी अन्य खाते में ट्रांसफर कर दिए गए। पता लगने पर उन्होंने अपना एटीएम कार्ड ब्लॉक करा दिया। बाद में पता चला कि उनके खाते से पैसे ऑनलाइन ट्रांसफर किए गए हैं। ये सभी पैसे छह अलग-अलग खातों में ट्रांसफर किए गए। इस बारे में उन्होंने बैंक अधिकारियों से शिकायत की तो उन्होंने एफआईआर दर्ज कराने के लिए कहा। क्षेत्राधिकारी तृतीय श्वेताभ पांडेय ने बताया कि पैसे निकाले जाने की शिकायत मिली है। इसकी प्राथमिक जांच की गई है। इसके बाद इसे साइबर सेल को भेजा जा रहा है।