फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   दिन में चलाता है िक्शि रात में चोरी

दिन में चलाता है िक्शि रात में चोरी

Sun, 19 May 2019 12:03 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 19 May 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
दिन में चलाता है िक्शि रात में चोरी
दिन में चलाता था रिक्शा, रात में चोरी
विज्ञापन


नोएडा। दिन में रिक्शा चलाते हुए दुकान व घरों में रेकी करता था और रात में अकेले ही चोरी कर लेता था। कोतवाली सेक्टर-24 पुलिस ने ऐसे ही एक चोर को गिरफ्तार किया है। इसके पास से एक दुकान से चोरी किए गए 19 मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।

कोतवाली सेक्टर-24 के प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार त्रिपाठी ने बताया कि 20 अप्रैल को सेक्टर-22 में एक मोबाइल दुकान में चोरी की वारदात को अंजाम दी गई थी। चोर दुकान के ऊपर बने रोशनदान से अंदर घुसा था। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की तो एक शख्स दिखाई दिया। जब उसकी पहचान की गई तो पता चला कि वह रिक्शा चालक है। इसके बाद आरोपी रिक्शा चालक महोबा निवासी सुरेश उर्फ देवा को गिरफ्तार किया गया। वह मामूरा में रह रहा था। एसएचओ ने बताया कि वह अकेले ही रेकी कर चोरी करता था। पतला शरीर होने से वह ताला तोड़ने के बजाय खिड़की और रोशनदान से दुकान व घरों में घुस जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed