{"_id":"5b5b31284f1c1b07788b651f","slug":"141532703016-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यात्री क ी मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
यात्री क ी मौत
Updated Fri, 27 Jul 2018 08:20 PM IST
विज्ञापन
गड्ढे ने ली एक की जिंदगी, तीन जख्मी
असंतुलित होकर पलटा ऑटो, लापरवाही का मामला दर्ज
नोएडा। फेज-थ्री कोतवाली के पर्थला गांव के पास सड़क में बने गड्ढे के कारण एक गुलाबी ऑटो पलट गया। हादसे में एक यात्री की मौत हो गई। जबकि चालक समेत 3 लोग घायल हो गए। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने लापरवाही का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह के मुताबिक, बृहस्पतिवार रात नोएडा से चिपियाना के लिए एक ऑटो में 3 यात्री बैठे थे। इस दौरान बारिश हो रही थी। सड़क पर पानी भरा था, जिससे यह पता नहीं चल रहा था कि कहां पर गड्ढा है। अचानक गड्ढे में पहिया जाने से चालक ने संतुलन खो दिया। तेज गति होने की वजह से ऑटो पलट गया। जिसकी वजह से चिपियाना निवासी पिकेश (32) सड़क पर सिर के बल जा गिरा। लोगों ने घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां डॉक्टरों ने पिकेश को मृत घोषित कर दिया। वहीं, अन्य को उपचार के बाद छुट्टी दे दी।