{"_id":"5aad581c4f1c1b68248b5d39","slug":"141521309724-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस साल की बच्ची के पिटाई में दांत टूट, पुलिस से की मां की शिकायत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दस साल की बच्ची के पिटाई में दांत टूट, पुलिस से की मां की शिकायत
Updated Sat, 17 Mar 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिटाई से बच्ची के दांत टूटे, पुलिस से मां की शिकायत
नोएडा। दस साल की एक बच्ची ने मां के खिलाफ उसकी बुरी तरह से पिटाई करने की शिकायत थाना सेक्टर-20 पुलिस से की है। पिटाई में बच्ची के दांत टूट गए हैं और उसकी आंख समेत कई जगह पर गहरी चोट आई है। बताया जा रहा है कि बच्ची ने मां को किसी और के साथ आपत्तिजनक हालत में देख विरोध किया था।
पुलिस के अनुसार, घटना सेक्टर-9 की झुग्गियों में शुक्रवार रात हुई। उस वक्त बच्ची का पिता नाइट ड्यूटी पर काम करने गया था। घर पर उसकी बच्ची तीन भाई-बहनों और मां के साथ थी। रात में बच्ची की नींद खुली तो उसने मां को किसी और आदमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया और विरोध करने लगी। बच्ची ने मां को चेतावनी दी कि वह पिता को सब बताएगी। इससे गुस्साकर उसकी मां ने बच्ची की डंडे से बेरहमी से पिटाई कर दी। पिटाई में बच्ची के दो दांत टूट गए और उसकी आंख पर चोट लगी है। शनिवार दोपहर बच्ची अकेले थाना सेक्टर-20 पहुंची और पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने उसकी पूरी बात सुनने के बाद उसके पिता को फोन कर थाने बुला लिया। तब तक उसे भी बेटी के साथ हुई मारपीट का पता नहीं था। घायल बेटी को देखकर पिता पुलिस वालों के सामने ही रोने लगा। इसके बाद पुलिस ने बच्ची के पिता से उसकी मां और प्रेमी के खिलाफ लिखित शिकायत ली है। थाना सेक्टर-20 प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार शाही ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। बच्ची का मेडिकल चेकअप कराया जा रहा है।