फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   टल्ली लड़कियों ने किया सड़क पर हंगामा

टल्ली लड़कियों ने किया सड़क पर हंगामा

Thu, 02 May 2019 03:51 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 02 May 2019 03:51 AM IST
विज्ञापन
टल्ली लड़कियों ने किया सड़क पर हंगामा
रोडरेज के बाद नशे में लड़कियों ने सड़क पर किया हंगामा
विज्ञापन

- सेक्टर-12-22 के पास सरेआम युवक से की अभद्रता व मारपीट, लगा जाम
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। सेक्टर-12-22 में रोडवेज के बाद नशे में धुत दो लड़कियों ने सड़क पर हंगामा कर दिया। स्कूटी सवार युवक की पिटाई कर सरेआम अपशब्द भी कहे। इससे 12-22 मुख्य सड़क पर जाम लग गया। नशे में टल्ली लड़कियों ने हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस की भी नहीं सुनी। पुलिस ने युवक की तहरीर पर अज्ञात लड़कियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
सेक्टर-22 निवासी प्रशांत मंगलवार रात करीब 10 बजे स्कूटी से सेक्टर स्थित चाचा के घर जा रहा था। इस दौरान राजकीय इंटर कॉलेज के सामने स्कूटी सवार दो लड़कियां गलत दिशा से आ रही थीं। इससे युवतियों व प्रशांत की स्कूटी टकरा गई। इस पर प्रशांत ने उन्हें सही दिशा में वाहन चलाने की नसीहत दी। आरोप हैै कि नशे में टल्ली दोनों लड़कियों ने उसे गालियां देना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं विरोध करने पर मारपीट करने लगी। मौके पर दोनों लड़कियों ने आधे घंटे से अधिक समय तक हंगामा किया। आरोप है कि दोनों वहां मौजूद अन्य लोगों से बदसलूकी कर उन्हें अपशब्द भी कहे। युवक ने इसकी सूचना 100 नंबर पर पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लड़कियों को शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन लड़कियों ने बदसलूकी जारी रखी। महिला सिपाही न होने के कारण पुलिस भी उनको पकड़ नहीं पाई। इसके बाद दोनों लड़कियां भाग गईं। कोतवाली सेक्टर-24 पुलिस ने अज्ञात युवतियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

-------------------
वीडियो बनाने वाले से भी बदसलूकी
नशे में टल्ली लड़कियों ने घटनाक्रम की वीडियो बनाने वाले युवक से भी बदसलूकी की। जब लड़कियों की नजर वीडियो बनाने वाले युवक पर पड़ी तो उस पर भी हाथ चला दिया। वहीं, वीडियो ने प्रशांत को भी पुलिस कार्रवाई से बचा लिया। प्रशांत ने बताया कि पुलिस उसे थाने ले गई, जहां उसने लड़कियों की गलती बताई। पहले पुलिस मानने को तैयार नहीं हुई, लेकिन वीडियो देखने के बाद लड़कियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed