{"_id":"5b8ac80642c7927c4532f5ae","slug":"131535821830-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे में टल्ली युवती ने युवकों से मदद लेकर किया ब्लैकमेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशे में टल्ली युवती ने युवकों से मदद लेकर किया ब्लैकमेल
Updated Sat, 01 Sep 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हेडिंग: लिफ्ट लेकर कार सवारों को करने लगी ब्लैकमेल
शराब के नशे में टल्ली युवती ने हाथ जोड़कर मांगी थी मदद
पुलिस को सूचना देकर थाने के पास छोड़कर भागे मददगार
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। एडवांट बिल्डिंग के सामने नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार देर रात हाथ जोड़कर खड़ी युवती की मदद करना दो लोगों को भारी पड़ गया। युवती शराब के नशे में टल्ली थी। कार में बैठते ही युवती दोनों लोगों से अभद्रता करते हुए ब्लैकमेल करने के लिए शोर मचाने लगी। कार सवारों ने पुलिस को सूचना देकर किसी तरह युवती को एक्सप्रेसवे कोतवाली के पास छोड़ा। इसके बाद पुलिस ने युवती को दिल्ली स्थित घर भेज दिया।
पुलिस के मुताबिक, सेक्टर-45 निवासी वीरेंद्र (42 बदला नाम) ठेकेदारी करते हैं। शुक्रवार को वह ग्रेटर नोएडा स्थित साइट पर गए थे। रात करीब 11 बजे एक्सप्रेसवे से होते हुए वह एक साथी के साथ नोएडा की ओर आ रहे थे। जब वह एडवांट बिल्डिंग के सामने पहुंचे तो एक युवती सड़क पर हाथ जोड़कर लिफ्ट मांग रही थी। वीरेंद्र ने मदद करने के लिए गाड़ी रोकी तो युवती ने दिल्ली जाने के लिए कहा। युवती नशे में थी। उन्होंने महामाया फ्लाई ओवर तक छोड़ने का आश्वासन दिया। इस पर युवती कार में सवार हो गई और अचानक ही रुपये मांगने लगी। साथ ही, धमकी दी कि अगर रुपये नहीं दिए तो वह शोर मचाकर पुलिस से पकड़वा देगी। वीरेंद्र ने अपने एक परिचित पुलिस अधिकारी को कॉल करके घटना के बारे में बताया। अधिकारी ने युवती को थाने पर छोड़ने की बात कही। वीरेंद्र एक्सप्रेसवे कोतवाली के पास ही युवती को उतारकर किसी तरह निकल गए। इस संबंध में इंस्पेक्टर हंसराज भदौरिया का कहना है कि युवती को उसके दोस्त रास्ते में छोड़कर भाग गए थे। शराब के नशे में युवती को कुछ पता नहीं चल रहा था कि वह क्या बोल रही है। युवती को उसके घर दिल्ली पहुंचा दिया गया है।