फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   म हिला समेत दो ने किया सुससाइड

म हिला समेत दो ने किया सुससाइड

Tue, 28 Aug 2018 12:04 AM IST
Updated Tue, 28 Aug 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
म हिला समेत दो ने  किया सुससाइड
अलीगढ़, बुलंदशहर के ध्यानार्थ
विज्ञापन

रक्षाबंधन पर मायके जाने से रोका तो फांसी लगा दी जान
नोएडा। पति ने भाई के घर राखी बांधने नहीं जाने दिया तो पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मायके वालों ने पति पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए फेज-दो थाने में शिकायत दी है। वहीं, सेक्टर-49 कोतवाली क्षेत्र में एक अधेड़ व्यक्ति ने पीपल के पेड़ पर फांसी लगाकर जान दे दी। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

एसपी सिटी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि अलीगढ़ के खैर कस्बा निवासी रीना (27) पति के साथ 2 साल से नोएडा के नंगला-चरणदास गांव में रहती थी। उसकी शादी बुलंदशहर निवासी लोकेश से करीब 4 साल पहले हुई थी। रीना की दो साल की एक बेटी भी है। रीना ने पति से कहा था कि वह उसे दादरी बस में बैठाकर आ जाए तो वह स्वयं भी चली जाएगी, मगर लोकेश ने उसे मायके भेजने से इनकार कर दिया। रविवार शाम को लोकेश अपनी बेटी के साथ घर के बाहर घूमने चला गया। करीब 30 मिनट बाद जब वह वापस लौटा तो रीना कमरे में फांसी के फंदे पर लटकी हुई थी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed