फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   फरीदाबाद से - 50 रंगदारी मांगने पर नोएडा की कंपनी के दो मैनेजर गिरफ्तार

50 लाख रंगदारी मांगने पर दो मैनेजर गिरफ्तार

Tue, 07 Aug 2018 09:53 AM IST
Updated Tue, 07 Aug 2018 09:53 AM IST
विज्ञापन
फरीदाबाद से - 50 रंगदारी मांगने पर नोएडा की कंपनी के दो मैनेजर गिरफ्तार
उद्योगपति अश्वनी पांचाल से 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने के आरोप में क्राइम ब्रांच सेक्टर-30 ने नोएडा की न्यू क्राफ्ट प्रा. लि. नामक कंपनी के एजीएम और इसी कंपनी के डिप्टी मैनेजर को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में एक उद्यमी का दूर का रिश्तेदार है। पुलिस ने आरोपियों से रंगदारी मांगने के लिए प्रयुक्त किया गया मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है। आरोपियों को कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


उद्योगपति अश्वनी पांचाल को पिछले माह गूंज गैंग का सदस्य बताते हुए एक बदमाश ने 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। रुपये नहीं देने पर उनके बेटे को उठा ले जाने की धमकी दी थी। उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस में की, जिस पर थाना सेंट्रल में मामला दर्ज कर लिया गया था। पुलिस ने अश्वनी पांचाल की सुरक्षा में पुलिसकर्मी भी तैनात कर दिया था। मामले की जांच क्राइम ब्रांच सेक्टर-30 को सौंपी गई।
विज्ञापन


क्राइम ब्रांच प्रभारी संदीप मोर ने बताया कि इस मामले की जांच करते हुए कुछ दिन पहले उन्होंने मुजेसर थाना क्षेत्र से राहुल और सुशील पुरोहित नाम के दो झपटमारों को गिरफ्तार किया था। पूछताछ के दौरान पता चला कि आरोपियों ने छीने गए एक मोबाइल फोन को अनिल और गुरुदत्त नाम के युवकों को बेचा था। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने जवाहर कॉलोनी निवासी गुरुदत्त व पर्वतीय कॉलोनी निवासी अनिल को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों दोस्त हैं और गुरुदत्त रिश्ते में उद्यमी अश्वनी पांचाल का रिश्तेदार लगता है। पूछताछ के दौरान दोनों ने बताया कि वे नोएडा स्थित न्यू क्राफ्ट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में कार्यरत हैं। बीटेक पास गुरुदत्त कंपनी में एजीएम और एमबीए पास अनिल डिप्टी मैनेजर के पद पर है। दोनों ने ईजी मनी कमाने के चक्कर में उद्यमी पांचाल से रंगदारी मांगी थी।

टीवी शो देखकर आया आइडिया, इस धनराशि से करना चाहते थे गोसेवा
पूछताछ के दौरान अनिल ने बताया कि वह अक्सर क्राइम पेट्रोल और सावधान इंडिया जैसे कार्यक्रम देखता रहता था। कार्यक्रम देखने के दौरान ही उसे रंगदारी मांगने का आइडिया आया। अपने फोन से फोन करने पर उसे पकड़े जाने का डर था। इसलिए उसने अपने क्षेत्र में मोबाइल झपटमारी के मामले में पहले जेल जा चुके राहुल से एक मोबाइल फोन व सिम कार्ड खरीदा। इसके अलावा बिना बिल वाला एक चाइनीज मोबाइल फोन दिल्ल स्थित गफ्फार मार्केट से खरीदा था और उसी से फोन कर रंगदारी मांगी थी।


अनिल ने बताया कि उसने लिव फॉर नेशन नाम से एक संस्था भी बना रखी है और उसका अध्यक्ष है। वह समाजसेवा में अपना नाम कमाना चाहता था। अनिल के अनुसार रंगदारी के पैसे मिलने पर वह उससे चार-पांच गाड़ियां खरीद कर गोरक्षा में लगा देता। इससे उसका समाज में नाम हो जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed