फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   डिस्ट्रीब्यूटर्स से लाखो रुपये का सामान लेकर भागने वाला मैनेजर गिरफ्तार

डिस्ट्रीब्यूटर्स से लाखो रुपये का सामान लेकर भागने वाला मैनेजर गिरफ्तार

Mon, 19 Nov 2018 01:12 AM IST
Updated Mon, 19 Nov 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
डिस्ट्रीब्यूटर्स से लाखो रुपये का सामान लेकर भागने वाला मैनेजर गिरफ्तार
हेडिंग: वितरकों से लाखों का माल लेकर भागने वाला मैनेजर गिरफ्तार
विज्ञापन

एक दर्जन से अधिक कंपनियों के वितरकों से लिए थे उत्पाद
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। सेक्टर-60 में कई नामी कंपनियों के वितरकों से लाखों के उत्पाद लेकर भागने वाले एक फर्म के मैनेजर शशिकांत को पुलिस ने गिरफ्तार किया है जबकि मालिक फरार है। आरोप है कि इन लोगों ने करीब 25 लाख रुपये से अधिक के उत्पाद की ठगी है। पीड़ितों ने 15 नवंबर को कोतवाली सेक्टर 58 पुलिस से मामले की शिकायत की थी।

पुलिस के अनुसार, सेक्टर-51 निवासी हिमांशु त्यागी पतंजलि और इमामी कंपनियों के वितरक हैं। उन्होंने बताया कि 1 नवंबर को शशिकांत ने उनसे संपर्क कर सेक्टर-60 स्थित बी ब्लॉक ऑफिस में उन्हें बुलाया था। शशिकांत ने बताया कि उसकी एक फर्म है और फर्म के मालिक अमित आनंद से मिलवाया। इसके बाद 1 नवंबर को शशिकांत ने पतंजलि और इमामी के 46 हजार रुपये के उत्पाद ले लिए। 12 नवंबर को पैसे देने का वादा किया। 12 नवंबर को जब वह पैसे लेने पहुंचे तो उसने 14 नवंबर को समय दिया। वह जब 15 नवंबर को पहुंचे तो आरोपी ऑफिस बंद कर भाग गया था। आरोपी पारले, फारचून, नेसले आदि वितरकों से करीब 25 लाख रुपये का माल लेकर भागा है। इसके बाद पुलिस ने गौड़ सिटी निवासी शशिकांत को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed