फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   लूट की योजना बनाते हुए नूह पुलिस ने 4 बदमाशों को गिरफ्तार किया

लूट की योजना बनाते हुए नूह पुलिस ने 4 बदमाशों को गिरफ्तार किया

Tue, 05 Mar 2019 11:14 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 05 Mar 2019 11:14 PM IST
विज्ञापन
लूट की योजना बनाते हुए नूह पुलिस ने 4 बदमाशों को गिरफ्तार किया
नूंह-पलवल रोड पर लूट की योजना बनाते 4 बदमाश धरे
विज्ञापन

- एक कट्टा, एक रोंद, दो रॉड सहित चोरी की एक टाटा 407 गाड़ी भी बरामद
पुन्हाना/नूंह। नूंह-पलवल रोड पर लूट की योजना बना रहे चार बदमाशों को नूंह पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने एक कट्टा, एक रोंद, दो रॉड सहित चोरी की एक टाटा 407 गाड़ी भी बरामद की है। पुलिस ने मंगलवार को चारों बदमाशों को नूंह कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
नूंह स्पेशल स्टाफ के इंचार्ज विजयपाल ने बताया कि उन्हें सोमवार रात सूचना मिली कि नूंह-पलवल रोड स्थित बाजड़का गांव के पास कुछ बदमाश राह चलते लोगों को लूटने की योजना बना रहे हैं। सूचना मिलते ही एएसआई टेकचंद, मुकेश फौगाट, हवलदार विक्रांत, खेमचंद, सिपाही जिलेसिंह, महेंद्र व एसपीओ जिलेसिंह की टीम गठित कर मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मौके पर चारों बदमाश कय्यूम पुत्र सुजात, इकबाल पुत्र अब्दुल करीम, इस्ताक पुत्र आमीन गांव हुसैनपुर व साद पुत्र जान मोहम्मद गांव आकेड़ा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी कय्यूम से एक कट्टा व रोंड, आरोपी इकबाल से टाटा 407 गाड़ी व इकबाल व साद से दो सरिये बरामद किए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

विजयपाल ने बताया कि गिरफ्तार किए चारों बदमाशों के खिलाफ पलवल, फरीदाबाद, टपूकड़ा और नूंह थाने में मुकदमे दर्ज हैं। पलवल, फरीदाबाद में पुलिस मुठभेड़ के अलावा टपूकड़ा और नूंह में गोकशी के मामले दर्ज हैं। वर्ष 2013 में पुलिस के साथ फरीदाबाद में बदमाशों की मुठभेड़ हुई। आरोपी लंबे समय से पुलिस गिरफ्त से बाहर चल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed