फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   सहायक कारखारा अधिकारी गिरफ्तार

सहायक कारखारा अधिकारी गिरफ्तार

Sun, 18 Nov 2018 01:23 AM IST
Updated Sun, 18 Nov 2018 01:23 AM IST
विज्ञापन
सहायक कारखारा अधिकारी गिरफ्तार
हेडिंग: फर्जी सहायक कारखाना अधिकारी गिरफ्तार
विज्ञापन

सेक्टर-64 में गया था वसूली करने
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। सेक्टर-64 में एक उद्यमी से वसूली करने पहुंचे फर्जी सहायक कारखाना अधिकारी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उद्यमी ने शक जताते हुए जब असली कारखाना अधिकारी को बताया तो वह मौके पर पहुंच गए। इसके बाद नकली अधिकारी हक्का बक्का रह गया। इसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई।

उप निदेशक कारखाना ओपी भारती ने बताया कि विभाग में चार सहायक कारखाना अधिकारी हैं। इनके कार्य क्षेत्र बंटे हुए हैं। पिछले कई दिनों से उन्हें शिकायत मिल रही थी कि उद्यमियों से वसूली की जा रही है। इसकी जांच में वह लगे हुए थे। शनिवार को सेक्टर-64 से एक उद्यमी से सूचना मिली कि उनके यहां सहायक कारखाना अधिकारी ब्रजेश कुमार सिंह जांच के लिए आए हैं। जबकि यह क्षेत्र सहायक कारखाना अधिकारी राम बहादुर के अंतर्गत आता है। राम बहादुर ने ब्रजेश से बात की तो बताया कि वह किसी कंपनी में नहीं गए हैं। इसके बाद शक गहरा गया और राम बहादुर सेक्टर-64 पहुंचे तो उन्हें फर्जी अधिकारी उद्यमी के दफ्तर में बैठा हुआ मिल गया। वह ब्रजेश बनकर उद्यमी से पैसे मांग रहा था। इसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed