{"_id":"5b4e5b2c4f1c1b4c748b5824","slug":"101531861804-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोट: खबर मेरठ के लिए भी उपयोगी है -Meerut","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नोट: खबर मेरठ के लिए भी उपयोगी है -Meerut
Updated Wed, 18 Jul 2018 02:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक करोड़ की चोरी में दस लाख का माल बरामद, एक धरा
नई दिल्ली। उत्तरी दिल्ली के सराय रोहिल्ला इलाके में बिल्डर के घर से एक करोड़ से अधिक की चोरी की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान गांव बोंद्रा, मेरठ निवासी आजाद के रूप में हुई है। आरोपी के पास से करीब दस लाख के जेवरात बरामद हुए हैं। आजाद ने दो साथियों चमन और आमिर के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। आरोपियों ने 80 लाख रुपये कैश, 30 लाख से अधिक जेवरात उड़ाए थे। पुलिस आजाद को रिमांड पर लेकर उसके साथियों और माल का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त नूपुर प्रसाद ने बताया कि 26 जून को बदमाशों ने शास्त्री नगर में जतिन के घर से एक करोड़ से अधिक का माल उड़ा लिया था। परिवार घर पर ताला लगाकर शिमला घूमने गया था। सीसीटीवी के आधार पर एसआई रविंद्र सिंह ने आजाद को पहचान लिया। पुलिस को 13 जून को सूचना मिली कि आजाद किसी साथी से मिलने कश्मीरी गेट आईएसबीटी आने वाला है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से चोरी के जेवरात बरामद हुए। जिन्हें वह बेचने आया था। जबकि कुछ जेवरात उसके गांव बोंद्रा से बरामद कर लिए गए। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह सराय रोहिल्ला में कबाड़ी का काम करता था। 22 जून की रात उसने साथियों संग बिल्डर का बंद घर देखकर वारदात को अंजाम दिया। 26 को परिवार के आने के बाद चोरी का पता चला। आरोपियों को उम्मीद से ज्यादा माल वहां से मिल गया था। माल का बंटवारा कर आरोपी फरार हो गये।