फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Crime Summary:

अपराध संक्षेप:

Wed, 29 Oct 2025 07:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 29 Oct 2025 07:48 PM IST
विज्ञापन
Crime Summary:
मोबाइल लूट में नाबालिग समेत दो पकड़े
विज्ञापन


नई दिल्ली। मध्य जिला की रंजीत नगर थाना पुलिस ने डिलीवरी ब्वॉय से मोबाइल लूट करने के आरोप में दो बदमाशों को पकड़ा है। इनमें एक नाबालिग भी शामिल है। पुलिस ने उनके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई एक बाइक बरामद की है। आरोपियों की पहचान 18 वर्षीय ओमप्रकाश उर्फ कोमल और 17 वर्षीय किशोर के रूप में हुई है।
मध्य जिला पुलिस उपायुक्त निधिन वाल्सन के मुताबिक, 25 अक्तूबर को डिलीवरी ब्वॉय से उसकी ड्यूटी के दौरान मेट्रो पिलर नंबर-230 के पास से लूट की शिकायत मिली। पुलिस ने शिकायतकर्ता के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर एक टीम का गठन किया। टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की। पुलिस ने कैमरे में कैद बाइक की नंबर प्लेट के आधार पर बदमाशों की पहचान कर ली। पुलिस ने एक गुप्त सूचना के आधार पर उन्हें 26 अक्तूबर को उत्तम नगर इलाके से दबोच लिया। संवाद
विज्ञापन

---
1.15 लाख रुपये चुराने का आरोपी पकड़ा
नई दिल्ली। आनंद पर्वत इलाके में स्कूटी की डिग्गी से 1.15 लाख रुपये नकदी चोरी करने के आरोप में पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ा है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की गई सारी रकम बरामद कर ली है। आरोपी की पहचान आनंद पर्वत निवासी सलमान खान उर्फ मान (37) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, 26 अक्तूबर को स्कूटी के डिग्गी से रुपये चोरी होने की शिकायत मिली। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि वह मोटर पार्ट्स खरीदने के लिए आनंद पर्वत स्थित गली नंबर-13 में आया था। वह स्कूटी पार्क करके डिग्गी में रखे 1.15 लाख रुपये निकालना भूल गया। जब वह वापस लौटा, तो उसने पाया कि उसकी डिग्गी में से रुपये गायब है। पुलिस ने शिकायतकर्ता के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया। उस दौरान पुलिस ने घटनास्थल और उसके आसपास लगे करीब 25 से अधिक सीसीटीवी फुटेज की जांच की। पुलिस ने तकनीकी सहायता से आरोपी की पहचान कर 28 अक्तूबर को उसे बुद्ध मंदिर के पीछे स्थित पार्किंग से दबोच लिया। संवाद
---
लूट करने वाले दो बदमाश पकड़े

नई दिल्ली। कोतवाली थाना पुलिस ने भीड़ में झोला काटकर लूट करने वाले दो बदमाशों को पकड़ा है। पुलिस ने उनके कब्जे से सोने के आठ कंगन, हार, झुमके और अंगूठी समेत कुल 102 ग्राम सोना बरामद किया है। बदमाशों की पहचान दिलशाद गार्डन निवासी साहिल और शाहदरा निवासी अनिकेत के रूप में हुई है। अनिकेत पर पहले से ही सात आपराधिक मामले दर्ज हैं।
पुलिस के मुताबिक, 15 अक्तूबर को अशोक नगर निवासी पीतांबर सिंह ने चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी। उसने पुलिस को बताया कि उसने चांदनी चौक से सोने के जेवर खरीदकर बैग में रखे थे। घर पहुंचने पर जब उसने झोला देखा, तो गहनों का डिब्बा गायब मिला। पुलिस ने शिकायतकर्ता के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया। जांच के दौरान पुलिस ने करीब 100 से अधिक सीसीटीवी फुटेज की जांच की, जिसमें बदमाशों की पहचान हो गई। पुलिस ने एक गुप्त सूचना के आधार पर उन्हें इलाके दबोच लिया। संवाद

---
चोरी करने वाला बदमाश पकड़ा
नई दिल्ली। सराय रोहिल्ला थाना पुलिस ने दुकान का ताला तोड़कर चोरी करने वाले एक हिस्ट्रीशीटर बदमाश को पकड़ा है। पुलिस ने उसके कब्जे से पांच मोबाइल फोन और एक लैपटॉप बरामद किया है। बदमाश की पहचान त्रिनगर निवासी शहाबुद्दीन उर्फ राजा (22) के रूप में हुई है। उस पर पहले से चोरी व आर्म्स एक्ट समेत 10 आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस के मुताबिक, 24 अक्तूबर को दया बस्ती निवासी धीरज ने चोरी की शिकायत दर्ज की थी। उसने बताया कि सुभद्रा कॉलोनी स्थित उसकी मोबाइल की दुकान का ताला तोड़कर पांच मोबाइल फोन और एक लैपटॉप चोरी कर लिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। उस दौरान पुलिस ने घटनास्थल और उसके आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की, जिसमें एक संदिग्ध की पहचान कर ली गई। पुलिस ने एक गुप्त सूचना के आधार पर उसे उसके घर से दबोच लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed