फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   crime summary

Noida News: अपराध संक्षेप

Fri, 22 Aug 2025 09:16 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 22 Aug 2025 09:16 PM IST
विज्ञापन
crime summary
निजी स्कूल के बिजली के मीटर में लगी आग
विज्ञापन

नई दिल्ली। रोहिणी सेक्टर 24 स्थित एक निजी स्कूल में शुक्रवार सुबह अचानक आग लग गई। आग बिजली की मीटरों में लगी थी। मौके पर पहुंची चार गाड़ियों की मदद से दमकल कर्मियों ने कुछ देर में आग पर काबू पा लिया। आग में कोई हताहत नहीं हुआ है। दमकल विभाग के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब 9.47 बजे सूचना मिली कि रोहिणी सेक्टर-24 स्थित एक निजी स्कूल में आग लग गई है। मौके पर पहुंचे दमकल अधिकारी ने बताया कि मौके पर पहुंचने के बाद पता चला कि आग बिजली के मीटर में लगी है। दमकलकर्मियों ने कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया। फिलहाल पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है। संवाद
-------
चोरी के फोन के साथ एक बदमाश गिरफ्तार

नई दिल्ली। मध्य जिला की आनंद पर्वत थाना पुलिस ने चोरी के फोन के साथ एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किया गया दो मोबाइल फोन व 14,500 रुपये बरामद किए हैं। बदमाश की पहचान आनंद पर्वत निवासी सूरज के रूप में हुई है। उस पर छह आपराधिक मामले दर्ज हैं। मध्य जिला पुलिस उपायुक्त निधिन वाल्सन के अनुसार, 18 अगस्त को फोन लूट होने की शिकायत मिली। शिकायतकर्ता के बयान के आधार पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने बदमाश को पकड़ने के लिए घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की मदद से बदमाश की पहचान की। एक गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने बदमाश को इलाके से गिरफ्तार कर लिया। संवाद
विज्ञापन


------

वाहन चोर गिरफ्तार
पूर्वी दिल्ली। शाहदरा जिले की पुलिस ने सेंधमारी कर वाहन चोरी करने वाले एक बदमाश को पकड़ा है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की गई तीन बाइक बरामद की हैं। बदमाश की पहचान खेड़ा गांव निवासी अजय उर्फ काला के रूप में हुई है। उस पर पहले से ही छह आपराधिक मामले दर्ज हैं। शाहदरा जिला पुलिस उपायुक्त प्रशांत गौतम के अनुसार, जिले में वाहन चोरी की वारदात को रोकने के लिए एक टीम का गठन किया गया था। टीम जिले में सीसीटीवी फुटेज की मदद से निगरानी कर रही थी। पुलिस को बृहस्पतिवार को एक गुप्त सूचना मिली। सूचना के आधार पर पुलिस ने इलाके में दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


---

चोरी के वाहन के साथ बदमाश गिरफ्तार

पूर्वी दिल्ली। द्वारका जिले की पुलिस ने चोरी के वाहन के साथ एक वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की गई दो स्कूटी बरामद की हैं। बदमाश की पहचान नजफगढ़ निवासी प्रवेश के रूप में हुई है। द्वारका जिला पुलिस उपायुक्त अंकित सिंह के अनुसार, जिले में वाहन चोरी की वारदात को रोकने के लिए एक टीम का गठन किया गया था। टीम जिले में सीसीटीवी फुटेज की मदद से निगरानी कर रही थी। पुलिस को 10 अगस्त को वाहन चोरी होने की शिकायत मिली। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने एक गुप्त सूचना के आधार पर नजफगढ़ में दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। संवाद


---

हथियार के साथ बदमाश गिरफ्तार

नई दिल्ली। दक्षिणी-पूर्वी जिला की कालकाजी थाना पुलिस ने हथियार के साथ एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक पिस्टल और एक कारतूस बरामद किया है। बदमाश की पहचान अर्जुन गुप्ता उर्फ चवन्नी के रूप में हुई है। उस पर पहले से ही लूट के मामले में दो मामले दर्ज हैं। दक्षिणी-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त हेमंत तिवारी के अनुसार, जिले में वारदात की रोकथाम के लिए एक टीम बनाई गई थी। टीम इस दौरान जिले में सीसीटीवी फुटेज की मदद से निगरानी कर रही थी। पुलिस को बृहस्पतिवार को एक गुप्त सूचना मिली कि एक बदमाश इलाके में हथियार लेकर घूम रहा है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर इलाके में दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed