फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   crime

पंचायत समत के खाते से एक करोड़ नकाले

Sat, 03 Jul 2021 11:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jul 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
crime
फिरोजपुर झिरका। फिरोजपुर झिरका की पंचायत समिति के खाते से करीब एक करोड़ रुपये की राशि निकालने का मामला सामने आया है। आरोप है कि यह राशि बिना खंड विकास पंचायत अधिकारी की जानकारी के निकाली गई है। बैंक से नए चेक बुक भी जारी कराई गई। खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी ने पंचायत विभाग के निदेशक और उपायुक्त नूंह को पत्र लिखकर मामले की जांच की मांग की है। वहीं उपायुक्त ने मामला संज्ञान में आते ही 2 जुलाई को नगीना और फिरोजपुर झिरका के बैंक में खुले खातों को फ्रीज करने के आदेश दे दिए हैं।
विज्ञापन

खंड विकास पंचायत अधिकारी ने बताया कि पंचायत समिति के खाते से 28 जून को चेक संख्या 699645 से 42 लाख 33 हजार 300 रुपये, 29 जून को चेक संख्या 699643 से 43 लाख 15 हजार 900 रुपये व 3 जुलाई को चेक संख्या 699644 से 14 लाख रुपये की राशि निकाली गई। कुल राशि 99 लाख 49 हजार दो सौ रुपये बनती है। यह राशि रौनक इंटरप्राइजेज, देडवाल ट्रेडिंग कंपनी और अनवर हुसैन नाम के व्यक्ति के खाते में गई है। नियमानुसार पंचायत समिति के जिस खाते से यह राशि निकाली गई। वो प्रशासक और बीडीपीओ का ज्वाइंट खाता था। इस खाते से केवल ऑनलाइन ही भुगतान किया जा सकता है, लेकिन नियमों के विरुद्ध जाकर यह राशि निकाली गई।
विज्ञापन

पंचायत अधिकारी मोहन सिंह का आरोप है कि पीआरआई एफएफसी खाते से यह राशि निकाली गई। इसका कार्य में कोई लेखा-जोखा लेखाकार को प्रस्तुत नहीं किया गया है। समिति के विकास कार्यों के लिए निकाली गई यह राशि बिना प्रस्ताव के निकाली गई है। नियमानुसार पंचायत समिति के सदस्यों की मांग के बाद ही उनके वार्डों में काम करवाए जाते हैं। वहीं मामले को लेकर पंचायत समिति के तत्कालीन चेयरपर्सन मुमताज बेगम, पूर्व वाइस चेयरमैन इरशाद, पंचायत समिति के पूर्व सदस्य समीम अहमद ने भी शिकायत देकर जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन-
सभी आरोप पूरी तरह बेबुनियाद हैं। नियमानुसार ही खाते से पैसे निकाले गए हैं। पंचायत समिति के तहत जो कार्य हुए हैं, वो विभागीय हैं। जिन सोसाइटी या फर्म ने कार्य किया है, उनका बकाया और पुराना बकाया का पैसा दिया गया है। कार्यों के बिल आदि कागजात के आधार पर पेमेंट की गई है। - रीगन कुमार, एसडीएम व प्रशासक पंचायत समिति फिरोजपुर झिरका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed