फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   crime

शव दफनाने पर हुआ विवाद, एक गिरफ्तार

Mon, 06 Jan 2020 12:21 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
crime
नोएडा। सेक्टर-63 स्थित डी ब्लाक कब्रिस्तान में शव दफनाने को लेकर एक ही समुदाय के दो पक्षों में विवाद हो गया। एक पक्ष कब्रिस्तान होने का दावा कर रहा था तो दूसरे पक्ष ने उसे अपनी जमीन बताते हुए शव नहीं दफनाने दिया। परिजनों ने शव रखकर प्रदर्शन किया तो मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराने का प्रयास किया। विवाद नहीं निपटा तो एक पक्ष के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया और शव सुपुर्द-ए-खाक कराया। प्रशासन ने मामले की जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

सेक्टर-63 छिजारसी गांव में शनिवार रात मोहम्मद खुर्शीद (50) का इंतकाल हो गया था। रविवार को कालोनी व रिश्तेदार शव को दफनाने के लिए सेक्टर-63 डी पार्क स्थित कब्रिस्तान पहुंचे, लेकिन वहां पर पहले से ही कालोनी का अनवर मौजूद था। आरोप है कि अनवर ने शव को वहां नहीं दफनाने दिया। उसका दावा था कि उक्त जमीन पर कब्रिस्तान दूसरी ओर है, जबकि उस ओर शव दफनाने के लिए जमीन ही नहीं बची थी। परिजनों ने खुर्शीद के शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया तो घटना की सूचना पुलिस को दी गई। इसके बाद पुलिस ने विवाद की जानकारी सिटी मजिस्ट्रेट शैलेंद्र कुमार मिश्र को दी। उन्होंने अनवर को समझाने का प्रयास किया और कहा कि शव को दफनाने दिया जाए। बाद में जो फैसला होगा उसी के अनुसार आगे कार्रवाई की जाएगी। वह नहीं माना तो सिटी मजिस्ट्रेट के निर्देश पर पुलिस ने अनवर को शांतिभंग में गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद शव दफना दिया गया। पुलिस ने चेतावनी दी कि यदि कब्र को खुर्द-बुर्द किया तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

कब्रिस्तान में शव दफनाने गए कुछ लोगों को एक व्यक्ति ने रोक दिया था। पुलिस ने हंगामा करने वाले को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। इसके बाद शांतिपूर्वक तरीके से शव को दफनाया गया। अब मामला शांत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-शैलेंद्र कुमार मिश्र, सिटी मजिस्ट्रेट-नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed