Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   crime news

Noida News: दिल्ली के लिए भी...चेन स्नेचिंग में अंतरराज्यीय महिला गिरोह की एक सदस्य गिरफ्तार

Wed, 15 Oct 2025 12:11 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 15 Oct 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
crime news
कोतवाली पुलिस द्वारा पकड़ी गई चेन स्नेचिंग की आरोपी ज्योति। पुलिस
शामली। शहर की कमला कॉलोनी के रहने वाले आईआईए के पूर्व चेयरमैन अनुज गर्ग के यहां धार्मिक कार्यक्रम के दौरान पांच महिलाओं से चेन स्नेचिंग की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह का कोतवाली पुलिस ने खुलासा कर दिया। दिल्ली के आंबेडकरनगर की रहने वाली गिरोह की सदस्य ज्योति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से चेन के बदले बनवाई गई एक सोने की गिट्टी बरामद की गई।
विज्ञापन

खुलासा हुआ है कि गिरोह वेस्ट यूपी ही नहीं, देशभर के विभिन्न राज्यों में यू-टयूब पर वीडियो देखकर धार्मिक और अन्य कार्यक्रमों में पिछले करीब चार साल से स्नेचिंग की वारदात को अंजाम दे रहा है।
विज्ञापन

बीती 24 सितंबर को कमला कॉलोनी के रहने वाले उद्यमी अनुज गर्ग के आवास पर धार्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं, रिश्तेदार और परिचित शामिल हुए थे। धार्मिक कार्यक्रम के बाद घर के बाहर ही भोजन की व्यवस्था की गई थी। खाना खाते समय उद्यमी की बहन ऋचा गर्ग, बुआ संतोष देवी निवासी सहारनपुर, कृष्णा गोयल निवासी शिवगंज मंडी, सुमन गुप्ता निवासी कमला कॉलोनी व सुषमा गोयल निवासी हनुमान रोड शामली के गले से सोने की चेन और लॉकेट चोरी हो गए थे। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस को मंगलवार को सूचना मिली कि के पूर्वी यमुना नहर के पास महिला किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची। इस बीच दिल्ली के आंबेडकरनगर की ज्योति को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी ने अनुज गर्ग के यहां धार्मिक कार्यक्रम में चेन स्नेचिंग की वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार कर ली। उसने खुलासा किया कि गिरोह में दिल्ली के आंबेडकरनगर की ही रहने वाली नैना व पुष्पा समेत छह महिलाएं शामिल हैं। सभी यू-टयूब पर देशभर में होने वाले कार्यक्रमों की सूचना देखती हैं। इसके बाद उस कार्यक्रम में स्नेचिंग की वारदात को अंजाम देने की प्लानिंग तैयार की जाती है।
अब तक वेस्ट यूपी के बागपत के अलावा शामली, सहारनपुर, गाजियाबाद, दिल्ली, हरियाणा के रोहतक, हिसार व देहरादून समेत विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रमों में स्नेचिंग की वारदात को अंजाम दे चुकी हैं। गिरोह की सरगना नैना के कहने पर ही वारदात को अंजाम दिया जाता है। पुलिस ने आरोपी महिला का चालान कर दिया। उधर, उद्यमी अनुज ने खुलासे पर एसपी की सराहना की। कहा कि अन्य आरोपी भी जल्द ही गिरफ्तार होने चाहिए।
........

दिल्ली में बेचते हैं सोने की चेन
आरोपी ने पूछताछ में खुलासा किया कि स्नेचिंग के बाद वह सोने की चेन को दिल्ली के आंबेडकरनगर के एक सराफ को बेचते हैं। जितने रुपये की चेन बेची जाती है, बराबर-बराबर छह हिस्सों में उन्हें बांट दिया जाता है। पुलिस सराफ की भी तलाश में जुट गई है।

....
महंगे कपड़े पहनकर वारदात करती हैं गिरोह की सदस्य
ज्योति ने पुलिस की पूछताछ में खुलासा किया जिस भी स्थान पर धार्मिक या फिर अन्य कार्यक्रमों में वारदात को अंजाम देना होता है, वह रात में ही पहुंच जाती हैं। अधिकतर वारदातों को रात में ही अंजाम दिया जाता है। इसके लिए वह पहले ही महंगे कपड़े खरीदकर जाती हैं ताकि लोग उन्हें नहीं पहचान सकें। गिरोह में 30 से लेकर 42 साल तक की महिलाएं शामिल हैं। नैना ग्रुजेएशन कर चुकी है। वहीं गिरोह की महिला सदस्यों को दिशा-निर्देश देती हैं। लोहे के कटर के माध्यम से चेन स्नेचिंग की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed