फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   crime news

Noida News: भरोसे की पूंजी पर जासूसी का पहरा, प्यार की जगह शक ने बसाया डेरा

Wed, 15 Oct 2025 12:09 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 15 Oct 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
crime news
कपड़ों और कमरे में डिवाइस लगाकर पति- पत्नी ने की एक-दूसरे की जासूसी, 90 घंटे की रिकॉर्डिंग पहुंची पुलिस तक
विज्ञापन

तीन मामलों में रिकाॅडिंग कर खुद ही पुलिस के पास पहुंचे पति और पत्नी
अब दंपती के बीच सुलह का प्रयास कर रहे अधिकारी
महबूब अली
शामली। पति-पत्नी के रिश्ते में भरोसा सबसे बड़ी पूंजी होती है, लेकिन जब यही भरोसा डगमगाने लगे तो प्यार की जगह शक घर कर लेता है। शामली में ऐसे ही चौंकाने वाले मामले सामने आए हैं, जहां पति और पत्नी ने एक-दूसरे की जासूसी करने के लिए घर को ही स्पाई जोन बना डाला। किसी ने कपड़ों में माइक्रो डिवाइस छिपाई तो किसी ने थंब इंप्रेशन से मोबाइल अनलॉक कर सच्चाई उजागर की।
तीनों मामलों की रिकॉर्डिंग पुलिस के पास है और अधिकारी दोनों पक्षों में सुलह कराने का प्रयास कर रहे हैं।
शक की कहानी, डिवाइस और चैट ने खोले राज
केस-1
झिंझाना निवासी और एक प्राइवेट कंपनी में काम करने वाले युवक की पत्नी को अपने पति पर किसी अन्य महिला से संबंध होने का संदेह था। झगड़ा रहने पर पति मकान के दूसरे कमरे में रहने लगा। पति के इन्कार करने पर पत्नी ने चुपके से उसके कमरे की दीवार पर टंगे कपड़ों में माइक्रो डिवाइस लगा दी।
विज्ञापन

रिकॉर्डिंग में पति की बाहरी महिला से बातचीत का सच सामने आया। करीब 90 घंटे की रिकॉर्डिंग पुलिस को सौंपी गई है। अब महिला तलाक की मांग पर अड़ी है।

केस-2
रेलवे रोड की एक महिला ने पति के मोबाइल से ही उसके झूठ की पोल खोल दी। पति के सोते वक्त उसने उसके थंब इंप्रेशन से मोबाइल अनलॉक कर कॉल रिकॉर्डिंग और व्हाट्सएप चैट अपने फोन में सेव कर ली। पति के बाहरी संबंध का सबूत हाथ लगते ही महिला सखी सेंटर पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। पति एक निजी स्कूल में अध्यापक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केस-3
कैराना निवासी अध्यापक ने पुलिस से शिकायत की कि उसकी पत्नी के किसी अन्य से प्रेम संबंध में हैं। आए दिन झगड़ों से परेशान पति ने घर में डिवाइस लगा दी। रिकॉर्डिंग में पत्नी किसी तीसरे व्यक्ति से बातचीत करती सुनाई दी। पति ने सबूत पुलिस को सौंप दिए।
तीन मामलों में डिवाइस के माध्यम से, जबकि तीन अन्य मामलों में थंब इंप्रेशेन के माध्यम से पति और पत्नियों ने एक दूसरे का झूठ पकड़कर पुलिस से शिकायत की है।

हर महीने बढ़ रहे दंपती विवाद के मामले
विवरण
औसतन संख्या
हर माह पहुंचने वाले वैवाहिक विवाद
70–80
शक और प्रेम प्रसंग से जुड़े मामले
40
सुलह होकर निपटने वाले मामले 30–40

पिछले छह महीनों में पति-पत्नी के बीच प्रेम प्रसंग और शक से जुड़े मामलों में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।
हमारा प्रयास है कि ऐसे मामलों को सुलह से सुलझाया जाए ताकि परिवार टूटने से बच सकें।
-नरेंद्र प्रताप सिंह, एसपी

संयुक्त परिवारों का टूटना, विवादों की बड़ी वजह
सखी सेंटर प्रभारी गजाला त्यागी ने बताया कि अधिकांश विवादों की जड़ संयुक्त परिवारों का विघटन है। जब पति-पत्नी अलग रहते हैं तो झगड़ों के बीच समझाने वाला कोई नहीं होता। छोटी-छोटी बातें बड़ी बन जाती हैं और नौबत तलाक तक पहुंच जाती है। ऐसे में परिवारों को चाहिए कि वे एक-दूसरे के साथ दोस्ताना व्यवहार रखें और मतभेद होने पर बुजुर्गों की सलाह लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed