{"_id":"68e16d3a3b6c0e847b032e94","slug":"crime-news-in-district-na-news-c-121-1-pbt1005-145354-2025-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: अभद्रता करने वाले चालक पर नहीं हो सकी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: अभद्रता करने वाले चालक पर नहीं हो सकी कार्रवाई
Sun, 05 Oct 2025 12:23 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
Updated Sun, 05 Oct 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। अफसरों की मेहरबानी के चलते अभद्रता करने वाले चालक पर एक माह बाद भी अफसरों ने कार्रवाई नहीं की है। चालक ने अर्धनग्न होकर यात्रियों की मौजूदगी में बस में नशे की हालत मेें उत्पात मचाया। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इससे अफसरों की भूमिका भी संदिग्ध हो रही है।
बीसलपुर होते हुए दिल्ली को जाने वाली बस में चालक ने नशे की हालत में बस में यात्रियों की मौजदूगी में उत्पात मचाया। यात्रियों के मना करने पर चालक ने उनसे गालीगलौज कर अभद्रता की। इस दौरान वहां मौजूद किसी यात्री ने इसका वीडियो बनाकर विभाग के संबंधित अधिकारी को सौंप दिया। काफी दिनों तक इस संबंध में कोई कार्रवाई न होने पर उसने यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसके बाद फजीहत होने पर चालक पर कार्रवाई का दावा किया गया लेकिन एक माह बीत जाने के बाद भी अफसर चालक को बचाते हुए नजर आ रहे है। एआरएम पवन कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि संविदा चालक है। उस पर विभागीय कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी।
रूट ऑफ पर नहीं मिलता वेतन, अधिकारियों का दावा-यही कार्रवाई
-विभागीय अफसरों का दावा है कि चालक का रूट ऑफ कर उसके वेतन को रोका गया है। जबकि नियमानुसार जो चालक बस संचालन नहीं करता है, उसके वेतन में कटौती की जा रही है। चालक द्वारा की गई अभद्रता में अफसर अब तक कोई कार्रवाई नहीं कर सके हैं।