फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   crime

भट्टा मालिक

Fri, 03 Sep 2021 11:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 03 Sep 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
crime
पुन्हाना। नूंह खंड के गांव आलदूका में अवैध रूप में ईंट भट्टा चला रहे मालिकों के खिलाफ खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने नूंह थाने में मुकदमा दर्ज कराने की शिकायत दी है। जिला खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले नियंत्रक (डीएफएससी) सीमा शर्मा ने बताया कि विभाग के सहायक अधिकारी विजय कुमार ने पहली जुुलाई 2021 को नूंह खंड के गांव आलदूका सहित कई गांवों में ईंट भट्टों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उनके अधिकारी ने पाया कि अशरफ निवासी बाजडका, कन्हियां कुमार व रोहताश निवासी आलदोका द्वारा अपने ईंट भट्टा में आग छोड़ी हुई थी। सबूत के तौर पर मौके पर ईंट भट्टा में जलती आग की वीडियोग्राफी और फोटो कराए गए।
विज्ञापन

उन्होने बताया कि उनके कार्यालय के रिकॉर्ड के अनुसार हसीन भट्टा कंपनी आलदोका का लाइसेंस 14 अक्तुबर 2016 को रद्द किया जा चुका है। वहीं कन्हियां कुमार व रोहताश द्वारा नाम बदलकर ओम भट्टा आलदोका के नाम से अवैध रूप से संचालित किया जा रहा था। उन्होंने बताया कि जिला उपायुक्त के आदेश पर तीनों भट्टा मालिकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए दो सितंबर को शिकायत भेज दी है।
विज्ञापन

नूंह थाना प्रभारी का कहना है कि विभाग से शिकायत मिल चुकी है, उसकी जांच की जांच रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed