{"_id":"612fb2fa8ebc3e35e94a321e","slug":"crime-mewat-news-noi60222719","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोवंश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोवंश
विज्ञापन
3 गो
तावडू। उपमंडल के अंतर्गत दो अलग-अलग मामलों में पुलिस व गो रक्षा दल टीम ने 3 गोवंश सहित 200 किलो प्रतिबंधित मीट बरामद किया है। दोनों मामलों में पुलिस ने कुल 5 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर एक को गिरफ्तार भी कर लिया है।
गो रक्षा दल टीम से जुड़े तावडू निवासी हिमांशु ने बताया कि मंगलवार को उन्हें सूचना मिली कि पंजाब से एक पिकअप गाड़ी में गोवंशों को भरकर हरियाणा लाया जाएगा। जिन्हें धुलावट टोल टैक्स पर नाकाबंदी कर पकड़ा जा सकता है। सूचना के मुताबिक उनकी टीम ने पुलिस के साथ मिलकर मौके पर नाकाबंदी कर दी, जहां गोवंश से भरी गाड़ी पहुंची। रोकने पर उसमें से दो आरोपी फरार हो गए। वहीं पिकअप चालक को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। जिसने पूछताछ में अपनी पहचान फरीदकोट पंजाब निवासी अमरजीत के रूप में बताई। गाड़ी से कूदकर फरार हुए दोनों व्यक्तियों की पहचान धुलावट निवासी जैकम व मालाका निवासी जफरु बताई। तीन गोवंश बरामद किए। इस मामले में पुलिस उपरोक्त सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
वहीं दूसरे मामले में हिमांशु ने बताया कि 31 अगस्त को ही उन्हें सूचना मिली कि धुलावट गांव के जंगल में गोकशी हो रही हैै। सूचना के बाद वह पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे तो आरोपी अंधेरे का फायदा उठा कर मौके से फरार हो गए। इस दौरान मौके से 200 किलो प्रतिबंधित मांस बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि फरार हुए आरोपियों की पहचान धुलावट निवासी जहीर व शिकारपुर निवासी जानू के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
फोटोऱ्- बरामद गोवंश और पिकअप गाड़ी
तस्करों के चंगुल से 25 गोवंश बरामद
नूंह। नूंह खंड के गांव सलंबा के पास से पुलिस ने गो तस्करों के चंगुल से 25 गोवंश को मुक्त कराया है। तस्करों की पहचान सिराज निवासी लाहबास व नवाब निवासी वार्ड 10 पिनगवां के रूप में हुई है। जांच अधिकारी ने बताया कि मंगलवार की रात 8 बजे पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर तस्करों के चंगुल से गोवंश को मुक्त कराया। तस्कर मौके पर फायदा उठाकर भागने में कामयाब रहे। गोवंश को संगेल गोशाला में छोड़ दिया है। पुलिस मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई में जुटी हुई है।
6 गोवंश बरामद, 3 पर मामला दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजपुर झिरका। सीएस स्टाफ पुलिस क्षेत्र में गो तस्करी पर निरंतर अंकुश लगाने का प्रयास कर रही है। पुलिस ने बुधवार को न्यू दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से सटे गांव खेड़ा में गो तस्करों के चंगुल से छह गोधन को बरामद कर तीन गो तस्करों पर विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है ।
बुधवार को सीएस स्टाफ पुलिस के जवान खेड़ा गांव में गश्त पड़ताल पर तैनात थे। इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि एक पिकअप में गो तस्कर गोधन को भरकर उन्हें राजस्थान की ओर ले जाने वाले हैं। सूचना पर पुलिस ने उक्त स्थान पर नाकाबंदी कर पिकअप को रोकने का इशारा किया, लेकिन गाड़ी में सवार तस्करों ने पुलिस को देख गाड़ी को दौड़ा लिया। पुलिस के जवानों ने गाड़ी का पीछा किया जहां तस्करों ने घिरता देख गाड़ी को बीच जंगल में छोड़ दिया और मौके से फरार हो गए। सीएस स्टाफ पुलिस के प्रभारी कंवरपाल ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने छह गोवंश बरामद कर उन्हें सुरक्षित गोशाला में भिजवा दिया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने उक्त मामले में सुड़ाका नूंह निवासी इस्ताक, उटावड़ पलवल निवासी साजिद और खोड़ बसई थाना रोजकामेव निवासी होशियार पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस द्वारा आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही इन्हें जेल की सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।