{"_id":"60ddfd388ebc3ec7f066ad21","slug":"crime-mewat-news-noi590985923","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना डिग्री के चला रहे अस्पताल पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मारा छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना डिग्री के चला रहे अस्पताल पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मारा छापा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी। पुन्हाना की स्वास्थ्य विभाग टीम ने अंजली अस्पताल पर बृहस्पतिवार को छापा मारा। यह अस्पताल बिना पंजीकरण के चल रहा था। वहीं डॉक्टर भी अपनी डिग्री नहीं दिखा सका। बिना डिग्री और फर्जी डिग्रियों के सहारे चल रहे अस्पतालों पर शिकंजा कसने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई का अभियान चलाया हुआ है। अब से पहले भी स्वास्थ्य विभाग कई फर्जी डाक्टरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा चुका है। टीम ने बृहस्पतिवार को जब अस्पताल पर मौजूद सख्स आशीष बंगाली से डिग्री मांगी तो वह डिग्री नहीं दिखा पाया।
पीएम विंडो पर दी शिकायत के आधार पर नूंह के सीएमओ ने पुन्हाना के डॉ. मनप्रीत सिंह, डॉ. अनीता और डॉ. कल्पना की अगुवाई में एक टीम गठित कर बिना डिग्री के चला रहे क्लिनिक और अस्पतालों पर छापा मारा। डॉ. मनप्रीत ने बताया कि उन्होंने पुन्हाना के घीड़ा मौड़ पर चल रहे अंजली अस्पातल पर छामा मारकर वहां मौजूद मौजूद आशिष बंगाली से डिग्री मांगी तो वह डिग्री नहीं दिखा पाया। इसके अलावा अस्पताल में आयुर्वेदिक और अंग्रेजी दवाईयां और अन्य सामान भी मिला। जिनको केवल डिग्री धारक डॉ. ही इस्तेमाल कर सकता है। उन्होंने बताया कि यह अस्पताल भी पंजीकृत नहीं था। आरोपी डॉक्टर के खिलाफ मामला दर्ज कराने के लिए बिछौर पुलिस में शिकायत दी जा रही है। उन्होंने कहा कि पुन्हाना, पिनगवां व अन्य इलाकों में ये छापामारी जारी रहेगी। लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ नहीं करने दिया जायेगा।
बिछौर थाना प्रभारी का कहना है कि अभी उनको शिकायत नहीं मिली है।