{"_id":"60cb7dac8ebc3e2ee225a423","slug":"crime-mewat-news-noi5881306118","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुन्हाना आगजनी मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को और किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुन्हाना आगजनी मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को और किया गिरफ्तार
विज्ञापन
पुन्हाना। बीते शनिवार को जमालगढ़ निवासी जुनैद की मौत के बाद पुन्हाना में हुए उपद्रव के आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस सक्रिय है।। बुधवार शाम को भी पुन्हाना पुलिस ने जमालगढ़ निवासी नोमान पुत्र अकबर, रफीक पुत्र सरदार, इरशाद पुत्र उमरदीन, इमरान पुत्र आसर व मुस्तकीम पुत्र कादिर को गिरफ्तार कर लिया है। अब तक पुलिस कुल 19 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। थाना प्रभारी बिलासाराम ने बताया कि सभी अपराधियों की लगातार धरपकड़ जारी है, किसी भी सूत्र में उपद्रव करने वाले आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा।
गौरतलब है कि जुनैद की मौत के बाद हुए बवाल में पुन्हाना पुलिस ने सरकारी काम में बाधा डालने, पुलिस पर हमला करने, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप में सोमवार को करीब 208 खिलाफ मामला दर्ज किया है। जिनमें 58 नामजद आरोपी थे। 12 जून को जमालगढ़ निवासी जुनैद की मौत के लिए फरीदाबाद पुलिस कर्मचारियों पर आरोप लगाते हुऐ कुछ लोगों ने जुनैद के शव को पुन्हाना अनाज मंडी के पास मुख्य मार्ग पर रखकर रोड जाम कर दिया था। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने पुन्हाना सिटी पुलिस चौकी प्रभारी हरदेव सिंह, पीसीआर ड्राइवर लोकेश पर जानलेवा हमला किया। पुलिस की सरकारी गाड़ी में आग लगाकर कानून व्यवस्था बिगाड़ने का काम किया।
फोटो-पुन्हाना पुलिस की हिरासत में पांचों आरोपी