फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   crime

सीपीआईएम और सीपीआई के संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने आसिफ के परिजनों को न्याय का दिलाया भरोसा

Wed, 09 Jun 2021 11:04 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jun 2021 11:04 PM IST
विज्ञापन
crime
नूंह। इंडरी खंड के गांव खेड़ा खलीलपुर में बुधवार को माकपा और भाकपा के संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने बीते दिनों हुए हुई आसिफ हत्या मामले में परिजनों से मिलकर न्याय का आश्वासन दिया। वहीं जिला उपायुक्त शक्ति सिंह से मिलकर मामले के सभी आरोपियों की गिरफ्तार करने की मांग उठाई। इस दौरान प्रतिनिधि मंडल का नेतृत्व माकपा पोलित ब्यूरो मेंबर और पूर्व सांसद वृंदा करात तथा भाकपा की राष्ट्रीय नेता अमरजीत कौर ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सांप्रदायिक ताकतें इलाके का सद्भाव बिगाड़ने और आरोपियों को बचाने की कोशिश कर रही हैं।
विज्ञापन

इस जघन्य हत्याकांड में लगभग 30 लोगों पर एफआईआर दर्ज है जिनमें से 14 लोग नामजद हैं। अब तक 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था जिनमें से चार को रिहा कर दिया गया। जबकि अन्य आरोपी अभी फरार हैं। उनकी मांग है कि आसिफ हत्या के सभी आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि इस हत्याकांड के आरोपियों को बचाने के लिए सांप्रदायिक ताकतें इलाके का सद्भाव बिगाड़ने में जुटी हुई हैं। सोशल मीडिया पर लगातार भड़काऊ वीडियो डाले जा रहे हैं। इस पूरे मामले को जातिगत रंग देने तथा हिंदू-मुस्लिम का मामला बनाने की कोशिशें हो रही हैैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के विधायक और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नेताओं की सरपरस्ती में जातिगत पंचायतें की जा रही हैं। आरोपियों को बचाने के बहाने से बुलाई गई महापंचायत के माध्यम से संप्रदायिक ध्रुवीकरण पैदा करने के प्रयास किए गए हैं।
विज्ञापन

पंचायत में गलत भाषा को बोलने वाले लोगों पर कानूनी कार्रवाई की जाए। उपायुक्त ने उन्हें आश्वस्त किया कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलवाया जाएगा तथा सांप्रदायिक ताकतों की साजिश को कामयाब नहीं होने दिया जाएगा। इस मौके पर मुख्य रूप से भारत की माकपा के राज्य सचिव कामरेड सुरेंद्र सिंह, भाकपा के राज्य सचिव दरियाव सिंह कश्यप, माकपा के जोनल सचिव में मेजर एसएल प्रजापति, ऑल इंडिया लॉयर्स यूनियन के एडवोकेट विनोद भारद्वाज, जनवादी महिला समिति की राज्य अध्यक्ष उषा सरोहा, राज्य महासचिव सविता, शहीदाने मेवात सभा नेता सरफुद्दीन मेवाती, संयुक्त किसान मोर्चा के नेता जफर, किसान सभा के नेता अरशद खान, अख्तर सीटू के नेता अनिल, भारतीय किसान मजदूर यूनियन मुज्जफर अहमद व अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो : उपायुक्त से मिलते प्रतिनिधिमंडल सदस्य
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed