फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   crime

नगरपालिका में करोड़ों के गबन मामले में मुकदमा दर्ज 18-30-31

Wed, 09 Jun 2021 11:04 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jun 2021 11:04 PM IST
विज्ञापन
crime
नूंह नगरपालिका में जून 2015 में कराए गए विकास कार्यों में फर्जी तरीके से करोड़ों रुपये के गबन का मामला सामने आया है। जिसमें नूंह सिटी पुलिस ने नूंह शहर के वार्ड 4 निवासी समीम पुत्र इस्राइल की शिकायत पर तत्कालीन नगरपालिका प्रधान सहित अन्य लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले के जांच अधिकारी एएसआइ रणबीर ने बताया कि नूंह नगरपालिका में कराए गए विकास कार्यों की दो बार फर्जी तरीके से पैमेंट निकालने पर यह मामला उपायुक्त व अन्य उच्चाधिकारियों की शिकायत पर दर्ज किया गया है। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है। उन्होंने बताया कि अभी इस मामले में किसी का नाम सामने नहीं आया है जांच के बाद पुलिस इस मामले में नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगामी कार्रवाई करेगी। उन्होंने बताया कि हाल में पुलिस के पास शिकायत आई थी जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। जांच के बाद ही मामला किल्यर हो पाएगा। बता दें कि वर्ष 2015 में नूंह शहर की तत्कालीन चेयरपर्सन ने शहर की 7-8 गलियों में हुए कार्यों की पहले ही पैमेंट कर दी थी। लेकिन फिर से गबन करने की नियत से वर्ष 2018 में इन सभी गलियों की 1 करोड़ 12 लाख 50107 की फिर से 2015 के तत्कालीन अधिकारियों के फर्जी तरीके से साइन कर इस पैमेंट को कराया गया। जिसमें यह फर्जीवाड़ा का मामला सामने आया। इसी के आधार पर शिकायतकर्ता समीम ने उपायुक्त धीरेंद्र खडग़टा को इस मामले की शिकायत दर्ज कराई। जांच के बाद उपायुक्त ने इस मामले में तत्कालीन नगरपालिका चेयरमैन, सचिव सहित अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुर्टी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed