{"_id":"5e1243288ebc3e881420711f","slug":"crime-grnoida-news-noi4838148138","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरिया लूटने वाले गिरोह के दो इनामी बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरिया लूटने वाले गिरोह के दो इनामी बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। ईकोटेक-1 थाना पुलिस ने सरिया लूटने वाले गिरोह के दो 25-25 हजार के इनामी बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों बुलंदशहर के गांव ढकौली निवासी मेंहदी हसन और जब्बार के कब्जे से चोरी के चार टन सरिये से लदा ट्रक, तमंचा व बाइक बरामद की है। बरामद सरिये की कीमत डेढ़ लाख रुपये बताई गई है। आरोपी निर्माणाधीन साइट की रेकी कर सुरक्षाकर्मियों को बंधक बनाकर वारदात को अंजाम देते थे।
एसपी देहात रणविजय सिंह ने बताया कि वांछित बदमाशों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत ईकोटेक-1 थाना पुलिस ने रविवार को क्षेत्र के ग्राम अटाई भट्टा के पास से दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। दोनों बदमाशों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। एसपी ने बताया कि दोनों बदमाश गिरोह के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर निर्माणाधीन साइटों पर सरिया लूटने की वारदात को अंजाम देते थे।
गिरोह के चार बदमाशों को पूर्व में दनकौर पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। दोनों बदमाश फरार चल रहे थे और इन पर एसएसपी वैभव कृष्ण ने 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। आरोपियों से पूछताछ की गई है कि वह लूटे गए सरिये को किन लोगों को बेचते थे। इन लोगों का भी पता लगाकर कार्रवाई की जाएगी।