{"_id":"66842cd5b0f23c6a36028edc","slug":"cremation-of-woman-considered-dead-in-bhind-found-alive-in-noida-noida-news-c-1-gnd1002-1853895-2024-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: भिंड में मृत समझ महिला का किया अंतिम संस्कार, नोएडा में जिंदा मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: भिंड में मृत समझ महिला का किया अंतिम संस्कार, नोएडा में जिंदा मिली
विज्ञापन
भिंड में मृत समझ महिला का किया अंतिम संस्कार, नोएडा में जिंदा मिली
- लाडली बहना योजना की राशि निकाली तब पता चला, एमपी पुलिस ले गई साथ
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। मध्यप्रदेश के भिंड जिले में मिले एक शव को ज्योति शर्मा समझकर परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया था, वह करीब डेढ़ महीने बाद नोएडा में फुटपाथ पर चप्पल जुड़वाते हुए मिल गई। जब महिला ने लाडली बहना योजना की राशि खाते से निकाली तब पति को पता चल गया। इसके बाद मध्यप्रदेश पुलिस जांच व लोकेशन के आधार पर नोएडा पहुंची और महिला को अपने साथ ले गई। हालांकि इसकी जानकारी एमपी पुलिस ने नोएडा पुलिस को नहीं दी।
मध्यप्रदेश के भिंड जिले के मेहगांव निवासी सुनील शर्मा की पत्नी ज्योति शर्मा 2 मई को अचानक घर से लापता हो गई थीं। इस मामले में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई। उसी दौरान 4 मई को एक महिला का जला हुआ शव भिंड के मौ थाने के कतरौल गांव के पास मिला। शव शिनाख्त करने के लिए ज्योति के मायके और ससुराल पक्ष के लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। यहां ज्योति का पति सुनील शर्मा लाश को किसी और महिला की बताया लेकिन मायके पक्ष के लोगों ने शिनाख्त ज्योति के रूप में ही की। इसके बाद पुलिस ने ज्योति का शव समझ कर घरवालों के सुपुर्द कर दिया। घरवालों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया। कुछ दिन पहले ज्योति के पति सुनील बैंक में पैसे निकालने के लिए पहुंचे, तब उन्हें पता चला कि ज्योति ने लाडली बहना योजना की राशि निकाली है। जब इस बारे में सुनील ने पता किया तब जानकारी मिली कि नोएडा के एक कियोस्क सेंटर से रकम की निकासी हुई है। इसके बाद सुनील मध्यप्रदेश पुलिस के साथ नोएडा पहुंचे। फुटपाथ पर टूटी चप्पल जुड़वाते हुए ज्योति मिल गई। वह एक युवक के साथ नोएडा में रह रही थी। मध्यप्रदेश पुलिस ज्योति को अपने साथ ले गई। इस मामले में नोएडा के एडीसीपी मनीष मिश्र का कहना है कि इस मामले की कोई जानकारी नहीं है न ही एमपी पुलिस ने इस बारे में कोई जानकारी दी है।