{"_id":"61b6179b07c8ed5a7b689b36","slug":"craved-a-drop-of-water-throughout-the-day-stood-in-line-in-the-evening-grnoida-news-noi6209073136","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनभर पानी की बूंद को तरसे, शाम को लाइन में लगकर लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिनभर पानी की बूंद को तरसे, शाम को लाइन में लगकर लिया
विज्ञापन
सोसाइटी में आपूर्ति न होने से डिब्बे और बाल्टी लेकर टैंकर से पानी लेते निवासी। संवाद
- फोटो : Grnoida
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट की ला रेजिडेंसिया सोसाइटी के निवासी रविवार को पानी के बिना परेशान रहे। सोसाइटी के मोटर पंप हाउस में पानी भर गया था। इस कारण सभी टावर की टंकी में पानी नहीं जा सका। दिनभर परेशान रहने के बाद शाम को लाइन में लगकर टैंकर से पानी लिया। बिल्डर की तरफ से टैंकर से पानी उपलब्ध कराया गया था। देर रात तक सोसाइटी में टैंकर से पानी वितरण चलता रहा। निवासियों ने बताया कि सोसाइटी में 1200 परिवार रहते हैं। सोसाइटी के अंदर भूतल पर पानी का अंडर ग्राउंड टैंक बना है। टैंक के ऊपर ही मोटर पंप हाउस है। इसकी मदद से पानी को टावर पर रखी टंकी तक पहुंचाया जाता है। शनिवार रात पानी की मुख्य पाइप लाइन से अंडर ग्राउंड टैंक को भरा जा रहा था। वहां तैनात कर्मचारी मोटर चलाकर सो गया।
समय पर मोटर बंद नहीं होने के कारण पानी ओवरफ्लो हो गया और मोटर पंप हाउस में छह फीट तक पानी भर गया। इससे टावर की टंकी तक पानी पहुंचाने वाली मोटर नहीं चल सकी। सभी 19 टावरों की टंकी में पानी नहीं पहुंच सका। रविवार सुबह दस बजे सभी टावर की टंकी का पानी खत्म हो गया। निवासियों ने इसकी जानकारी मेंटेनेंस टीम को दी। दिन में कई बार शिकायत की। हर बार कुछ देर में आपूर्ति शुरू होने का आश्वासन दिया गया, लेकिन शाम को पता चला कि मोटर पंप में पानी भर गया है। निवासियों के हंगामा के बाद बिल्डर की तरफ से शाम पांच बजे के बाद पानी के टैंक मंगवाए गए। करीब दस से अधिक टैंकरों से देर रात तक पानी की आपूर्ति की गई। टैंकर आने के बाद सोसाइटी में पानी लेने को लोगों की लाइन लग गई।
बॉल्टी लेकर लाइन लगने के फोटो वायरल
लोगों ने बताया कि अक्सर दिल्ली, मुंबई जैसे शहरों की फोटो देखने को मिलती है। जहां लोग लाइन में लगकर पानी लेते हैं। इसी तरह का नजारा सोसाइटी में देखने को मिला। यह फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल रही। निवासियों का कहना है कि रविवार को छुट्टी थी। इसलिए पानी के बिना काम चल गया, लेकिन सोमवार को कार्य दिवस है। सभी ऑफिस जाएंगे। पानी की किल्लत के बीच समय से ऑफिस जाना मुश्किल होगा। इसके लिए निवासी पहले से इंतजाम करने में लगे हैं।
विज्ञापन
बाजार से पानी खरीदकर चलाया काम
सुबह से पानी नहीं होने के कारण निवासी काफी परेशान रहे। बाजार से पानी खरीद कर घर का काम चलाया। बाजार के पानी का प्रयोग खाने और पीने में किया। काफी लोगों ने दूसरी सोसाइटी में अपने रिश्तेदार के यहां जाकर स्नान किया।