फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   cpim leader reached at protest

बिजली घर पर धरना, वृदाकरात रही मौजूद

Fri, 30 Aug 2019 01:36 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 30 Aug 2019 01:36 AM IST
विज्ञापन
cpim leader reached at protest
हर घर में कनेक्शन देने के दावों की असलियत आई सामने : वृंदा करात
विज्ञापन

नोएडा। हिंडन किनारे बसे 50 हजार से अधिक लोग बिजली कनेक्शन की मांग कर रहे हैं। मगर अभी तक उन्हें बिजली नहीं मिली है। भाजपा सरकार लगातार हर घर में कनेक्शन देने का दावा कर रही है। लेकिन असलियत कुछ और ही निकली। सरकार और मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर लोगों की समस्याओं से अवगत कराएंगे। यह बात बृहस्पतिवार को पूर्व सांसद और सीपीआईएम नेता वृंदा करात ने सेक्टर-16 स्थित बिजली घर पर धरने को संबोधित करते हुए कहीं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण विकास समिति जायज समस्या उठा रही है। न तो अधिकारी और न ही जनप्रतिनिधि इतनी बड़ी आबादी की समस्याओं को हल कर रहे हैं। मूलभूत आवश्यकताओं के लिए लोगों को इतना बड़ा आंदोलन करना पड़ रहा है। इससे बड़ी बात सरकार के लिए और क्या होगी कि वह सुविधाएं तक मुहैया नहीं करा पा रही हैं। सरकार आम लोगों के लिए क्या कर रही है। अगर यही हालत रही तो आम लोगों को राशन-पानी के लिए भी आंदोलन करना पड़ेगा। सीटू नेता गंगेश्वर दत्त शर्मा ने कहा कि 50 हजार से अधिक लोग बिजली कनेक्शन के लिए दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं। अधिकारी से लेकर नेता तक कोई नहीं सुन रहा है।

‘विधायक और सांसद को धरने पर लाओ’
भाजपा नेता चंदगीराम ने धरनारत लोगों से कहा कि वह विधायक और सांसद से इस बारे में बात करेंगे। वह अपना धरना खत्म कर दें। मगर लोगों का कहना था कि पहले विधायक और सांसद को लेकर आओ। अगर जनप्रतिनिधि नहीं आते हैं तो उनके कार्यालय पर प्रदर्शन करेंगे। कामरेड के एम तिवारी, माकपा नेता पुष्पेंद्र ग्रेवाल, मदन प्रसाद, भीखू प्रसाद, जनवादी महिला समिति की नेता आशा यादव, रोमा शर्मा, लता सिंह, किसान सभा के नेता डा. रूपेश वर्मा, सीटू नेता भरत डेजर, नरेंद्र पांडे राजकरन, उर्मिला चौधरी, रीता सिंह, विनीता मीनू, दीपिका मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed