{"_id":"69050274da808d6c730caa4f","slug":"cowshed-caretaker-hanged-himself-to-death-na-news-c-214-1-knj1006-139490-2025-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: गोशाला केयर टेकर ने फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: गोशाला केयर टेकर ने फंदा लगाकर दी जान
विज्ञापन
चपुन्ना। पत्नी से विवाद के बाद केयरटेकर ने शुक्रवार को गोशाला में फंदा लगाकर जान दे दी। जानकारी होने पर परिजनों में चीखपुकार मच गई। परिजनों ने शव को पोस्टमार्टम कराने से इन्कार करते हुए अंतिम संस्कार कर दिया।
सौरिख थाना क्षेत्र के ग्राम जरिहापुर के दिनेश बाथम (55) पत्नी जावित्री देवी के साथ गोशाला में केयरटेकर के पद पर काम करता था। परिजनों ने बताया कि गुरुवार की शाम पत्नी के साथ दिनेश का विवाद हुआ था। मारपीट में पत्नी के चोट आई थी। उसके बाद वह घर से गोशाला चला गया। सुबह तक वापस न लौटने पर परिजनों ने गोशाला जाकर देखा। उसे वहां फंदे पर लटका देखा।
मौत की जानकारी होने पर केयरटेकर की मां प्रेमा देवी व पिता रामपाल समेत पुत्र संदीप, प्रदीप, पुत्री पूजा, आरती, काजल का रो-रोकर बुरा हाल था। थानाध्यक्ष जयंती प्रसाद गंगवार ने बताया कि जरिहापुर गांव प्रधान रविंद्र बाथम ने केयरटेकर के आत्महत्या करने की सूचना रात 9.45 बजे दी थी। पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया, लेकिन परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया।