फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Cow worship was performed with proper chanting of mantras on the occasion of Gopashtami.

Noida News: गोपाष्टमी के उपलक्ष्य में हुई विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ गो पूजा

Fri, 31 Oct 2025 01:26 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Fri, 31 Oct 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
Cow worship was performed with proper chanting of mantras on the occasion of Gopashtami.
कुरुक्षेत्र : गोपाष्टमी के उपलक्ष्य में श्री श्याम गोशाला में पूजन एवं सेवा करते लोग। विज्ञ​प्त
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। श्री श्याम गोशाला अमीन में श्रद्धालुओं ने गो पूजन किया। श्री श्याम गौशाला प्रधान महावीर सिंगला ने बताया कि गोपाष्टमी के उपलक्ष्य में विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ गोधन की पूजा की गई। श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत के प्रधान सत्यप्रकाश गुप्ता ने गायों को तिलक लगाकर फूलों की माला पहनाई और आरती की।

प्रधान महावीर सिंगला ने बताया कि पंचायत के सदस्यों ने गौ सेवकों के साथ सभी गायों को हरा चारा, गुड़, सलाद और दलिया खिलाया। मुख्य अतिथि सत्य प्रकाश गुप्ता ने गोमाता की महिमा के बारे में बताया कि गोपाष्टमी केवल गोमाता की पूजा का दिन नहीं, बल्कि यह कर्म, सेवा और समर्पण का पर्व है। गोमाता के शरीर में सभी देवताओं का वास माना गया है। गोपाष्टमी केवल एक धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि जीवन का एक संदेश है सेवा, संवेदना और श्रद्धा का। इस दिन गोदान सबसे श्रेष्ठ माना गया है। सभी गो भक्तों ने गऊओं के खुर को छूकर गोशाला की रज को माथे से लगाकर गो माता का आशीर्वाद लिया। इस मौके पर जितेन्द्र गोयल, रमेश गोयल, विपिन अग्रवाल, अश्विनी जिंदल, राज कुमार, प्रवेश सिंगला, अशोक गर्ग, राजीव गर्ग, जयपाल गोयल मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed