{"_id":"68c70bd2d0ca4af5320fa5f7","slug":"cow-was-attacked-with-a-shovel-case-registered-na-news-c-139-1-mdr1001-107202-2025-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: गाय पर फावड़े से ताबड़तोड़ वार किए, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: गाय पर फावड़े से ताबड़तोड़ वार किए, केस दर्ज
विज्ञापन
मोदीनगर। भोजपुर के गांव अतरौली में घेर में बंधी गाय पर आरोपी ने फावड़े से ताबड़तोड़ वार किए। गाय शरीर पर जगह-जगह गहरे घाव हो गए। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
गांव अतरौली निवासी उमेश कश्यप पशु पालक है। उमेश कश्यप ने बताया कि शनिवार को घेर में गाय समेत कई पशु बंधे थे। आरोप लगाया कि इसी दौरान मौका देखकर गांव ईसापुर निवासी फैय्याज खान घेर में घुस गया और गाय पर फावड़े से ताबड़तोड़ वार किए। पड़ोसियों ने शोर मचाया तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग गया। घटना की जानकारी लगते ही हिन्दू संगठन के कार्यकर्ताओं में आक्रोश पैदा हो गया उन्होंने कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया। एसीपी अमित सक्सेना ने बताया कि तहरीर के अनुसार फैय्याज खान निवासी ईसापुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।