Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Court sent summons to the pandit who got Seema Haider and Sachin married

सीमा-सचिन की बढ़ी मुश्किलें: शादी कराने वाले पंडित को कोर्ट ने भेजा नोटिस, पाकिस्तानी पति ने दायर की थी याचिका

Tue, 16 Apr 2024 12:33 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 16 Apr 2024 12:33 AM IST
सार

पानीपत के अधिवक्ता मोमिन मलिक की ओर मामले में याचिका दायर की गई थी। मोमिन मलिक ने बताया कि सीमा और सचिन मीणा की हाल में मनाई गई शादी की सालगिरह को अदालत में चुनौती दी गई है।

विज्ञापन
Court sent summons to the pandit who got Seema Haider and Sachin married
सचिन और सीमा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पाकिस्तानी नागरिक सीमा हैदर के पाकिस्तानी पति गुलाम हैदर की ओर से दायर याचिका पर जिला न्यायालय की फैमिली कोर्ट ने समन जारी किया गया है। कोर्ट ने सीमा हैदर, सचिन मीणा सहित शादी कराने वाले पंडित को समन जारी किया है। मामले की अगली सुनवाई 27 मई को होगी।

विज्ञापन


पानीपत के अधिवक्ता मोमिन मलिक की ओर मामले में याचिका दायर की गई थी। मोमिन मलिक ने बताया कि सीमा और सचिन मीणा की हाल में मनाई गई शादी की सालगिरह को अदालत में चुनौती दी गई है। इस कार्यक्रम में जो लोग शामिल हुए हैं, उनको भी मामले में पक्षकार बनाया गया है। अदालत में शादी के अलावा बच्चों को गोद लेने की प्रक्रिया, धर्म परिवर्तन आदि को अदालत में चुनौती दी है। अधिवक्ता के मुताबिक सीमा को अदालत में यह साबित करना होगा कि उन्होंने धर्म परिवर्तन कब किया? इसके अलावा नाबालिग बच्चों का धर्म भी इस प्रकार नहीं बदला जा सकता है। जिन लोगों को समन जारी किया है, उन्हें सुनवाई की तारीख को अदालत में हाजिर होना है।
विज्ञापन


अहम है कि 3 जुलाई 2023 को हरियाणा के बल्लभगढ़ से सीमा हैदर को गिरफ्तार कर लिया गया था। वह गौतमबुद्ध नगर के रबूपुरा निवासी सचिन मीणा के साथ नेपाल रास्ते भारत आई थीं। वहीं सीमा के अधिवक्ता एपी सिंह का कहना है कि वह देश जिसके साथ शत्रुता पूर्ण संबंध हैं, उस देश के नागरिक की याचिका अदालत में नहीं जा सकती है। अदालत में सभी तथ्य रखे जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed