फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Court seeks response from police on Neelam's bail plea

Noida News: अदालत ने पुलिस से नीलम की जमानत याचिका पर जवाब मांगा

Tue, 02 Jan 2024 07:04 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jan 2024 07:04 PM IST
विज्ञापन
Court seeks response from police on Neelam's bail plea
संसद की सुरक्षा में सेंध मामले में सभी आरोपी पटियाला हाउस कोर्ट में पेश
विज्ञापन

आरोपियों का पॉलीग्राफ टेस्ट कराने की अर्जी पर 5 जनवरी को होगी सुनवाई
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। संसद की सुरक्षा में सेंध के मामले में मंगलवार को अदालत में सभी आरोपियों ललित झा, मनोरंजन, सागर, अमोल शिंदे, महेश कुमावत और नीलम आजाद को कड़ी सुरक्षा के बीच पेश किया गया। अदालत ने आरोपी नीलम आजाद की जमानत याचिका पर पुलिस को जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है।

पटियाला हाउस कोर्ट के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश हरदीप कौर ने पुलिस को 10 जनवरी से पहले पक्ष रखने को कहा है। हालांकि, पुलिस की ओर से पेश वकील ने जमानत याचिका पर विरोध जताते हुए कहा कि याचिका विचार योग्य नहीं है। इस बीच अदालत ने सभी छह आरोपियों का पॉलीग्राफ टेस्ट कराने की अनुमति मांगने वाली पुलिस की अर्जी पर सुनवाई 5 जनवरी को तय की है। पुलिस ने मनोरंजन और सागर की ब्रेन मैपिंग और नार्को एनालिसिस कराने की अनुमति भी मांगी, लेकिन अदालत ने इस मामले को स्थगित कर दिया, क्योंकि अदालत द्वारा नियुक्त कानूनी सहायता वकील उपलब्ध नहीं थे और उन्होंने समय मांगा था। नीलम ने वकील सुरेश चौधरी के माध्यम से जमानत याचिका दायर की है। नीलम ने गिरफ्तारी के 24 घंटे के भीतर अदालत में पेश न करके अनुच्छेद 22 के उल्लंघन के आधार पर जमानत मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed