फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   court reserves order in victim father murder case

उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता के पिता की हत्या मामले में अदालत 29 को सुनाएगी फैसला

Fri, 21 Feb 2020 01:37 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2020 01:37 AM IST
विज्ञापन
court reserves order in victim father murder case
नई दिल्ली। उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता के पिता की हत्या मामले में अदालत 29 फरवरी को फैसला सुनाएगी। नाबालिग से दुष्कर्म मामले में अदालत ने भाजपा से निष्कासित विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को 20 दिसंबर 2019 को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। पीड़िता के पिता की न्यायिक हिरासत में नौ अप्रैल 2018 में मौत हो गई थी। सीबीआई ने इस मामले में कुलदीप सिंह सेंगर समेत अन्य कई लोगों पर पीड़िता के पिता की हत्या का आरोप है।
विज्ञापन

तीस हजारी अदालत के जिला एवं सत्र न्यायाधीश धर्मेश शर्मा ने हत्या मामले में अभियोजन व बचाव पक्ष की दलीलें सुनने के बाद बृहस्पतिवार को फैसला सुरक्षित रख लिया। इस मामले की सुनवाई बंद कोर्ट रूम चल रही है। इस मामले की सुनवाई को अन्य मामलों के साथ सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर दिल्ली ट्रांसफर किया गया था।
विज्ञापन

पीड़ित पक्ष के अधिवक्ता धर्मेंद्र मिश्रा ने बताया कि सीबीआई ने आरोपों को साबित करने के लिए पीड़िता के चाचा, मां, बहन व पिता के सहकर्मी समेत 55 गवाहों के बयान दर्ज करवाए तो वहीं बचाव पक्ष ने नौ गवाहों को पेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीबीआई के मुताबिक तीन अप्रैल 2018 को पीड़िता के पिता व आरोपी शशि प्रताप सिंह के बीच झगड़ा हुआ था। सीबीआई ने अपने आरोप पत्र में कहा कि मृतक व उसका सहकर्मी उस दिन अपने गांव माखी लौट रहे थे। उन्होंने रास्ते में शशि प्रताप से लिफ्ट मांगी जो उसने देने से मना कर दिया। इस पर दोेनों के बीच झगड़ा हुआ था। इस पर शशि प्रताप सिंह ने अपने साथियों को बुला लिया था। इसके बाद कुलदीप सिंह सेंगर का भाई अतुल सिंह सेंगर अन्य लोगों के साथ वहां पहुंच गया था। इन आरोपियों ने पीड़िता के पिता व उसके सहकर्मी की पिटाई की थी।
सीबीआई का कहना है कि इसके बाद यह आरोपी पीड़िता के पिता को थाने ले गये थे और उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई थी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था। इस प्रकरण के बीच कुलदीप सिंह सेंगर डीएसपी व थाना प्रभारी माखी अशोक सिंह भदौरिया के संपर्क में था। उसने बाद में पीड़िता के पिता का मेडिकल करने वाले डॉक्टर से भी बात की थी।
अदालत ने इस मामले में कुलदीप सेंगर, उसके भाई अतुल, अशोक सिंह भदौरिया, उप निरीक्षक कामता प्रसाद, सिपाही आमिर खान व छह अन्य आरोपियों के खिलाफ आरोप तय किए थे। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर केस की सुनवाई एक अगस्त को यूपी से दिल्ली ट्रांसफर कर दी गई थी। इसके बाद तीस हजारी अदालत ने इस मामले में कुछ धाराएं जोड़ी थीं।

उल्लेखनीय है कि जुलाई 2019 में एक ट्रक ने उस कार को टक्कर मार दी थी जिसमें दुष्कर्म पीड़िता व उसके परिजन तथा वकील यात्रा कर रहे थे। इस हादसे पीड़िता की चाची व मौसी की मौत हो गई थी। हादसे में गंभीर रूप से जख्मी पीड़िता को लखनऊ के अस्पताल से दिल्ली एम्स लाया गया था। उसे राजधानी में ही सीआरपीएफ की सुरक्षा में आश्रय मुहैया करवाया गया है।- एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed