फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   court decigen

Noida News: जमानत पर बाहर आई महिला, पीड़ित परिवार की बढ़ी चिंता

Fri, 12 Sep 2025 06:55 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 12 Sep 2025 06:55 PM IST
विज्ञापन
court decigen
(अदालत से)
विज्ञापन


-





- मैनपुरी की महिला पर युवक को आत्महत्या के लिए उकसाने का था आरोप
माई सिटी रिपोर्टर

ग्रेटर नोएडा। सत्र न्यायाधीश की अदालत ने चर्चित आत्महत्या प्रकरण में आरोपी मोहिनी कुमारी को जमानत प्रदान की है। मैनपुरी की मोहिनी कुमारी पर आरोप था कि उसने अपने परिवारजनों के साथ मिलकर मैनपुरी निवासी युवक शिवम उर्फ शिवनाथ सिंह को ब्लैकमेल कर उससे पैसों की मांग की और धमकाया। जिसके चलते उसने आत्महत्या कर ली थी।

प्रकरण के अनुसार वादी रामसेवक ने थाना फेज-2 में 17 अप्रैल 2025 को एफआईआर दर्ज कराई थी। आरोप था कि मोहिनी कुमारी और उसके परिजनों ने शिवम से बार-बार अवैध रुपयों की मांग की और आखिर में पांच लाख रुपये न देने पर फर्जी मुकदमे में फंसाने व जान से मारने की धमकी दी। इससे परेशान होकर शिवम ने 1 अप्रैल 2025 को फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। वादी के मुताबिक मृतक ने एक सुसाइड नोट अपनी जीमेल आईडी पर सुरक्षित किया था। जिसमें आरोपियों द्वारा की गई प्रताड़ना का उल्लेख था। अभियोजन पक्ष ने जमानत का विरोध किया और कहा कि मृतक के सुसाइड नोट एवं मोबाइल में मिले वीडियो और फोटो से यह स्पष्ट है कि दोनों के बीच संबंध थे और मृतक को ब्लैकमेल कर परेशान किया जा रहा था। अदालत ने गुण-दोष पर टिप्पणी किए आरोपी को जमानत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed