{"_id":"626e20666dc325703d72fa8c","slug":"couple-commits-suicide-in-noida-after-husband-diagnosed-last-stage-neck-cancer","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दर्दनाक: गले में खराश की जांच कराई तो पति को निकला कैंसर, फिर दंपती ने उठा लिया यह खौफनाक कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दर्दनाक: गले में खराश की जांच कराई तो पति को निकला कैंसर, फिर दंपती ने उठा लिया यह खौफनाक कदम
Sun, 01 May 2022 11:30 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 01 May 2022 11:30 AM IST
सार
नोएडा के सेक्टर-22 में शुक्रवार रात दंपती ने आत्महत्या कर ली। मौके से पुलिस को सुसाइड नोट मिला है। इसमें जिक्र है कि पति को लास्ट स्टेज कैंसर है। इसकी वजह से दोनों जान दे रहे हैं।
विज्ञापन
मृतक दंपती का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिल्ली से सटे नोएडा में सेक्टर-22 में शुक्रवार रात दंपती ने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सेक्टर-24 थाना प्रभारी ने बताया कि मूलरूप से सोनभद्र जिला निवासी अरुण सिंह ने (31) पत्नी शशि कला (29) के साथ सेक्टर-22 में किराये पर रहते थे। अरुण सेक्टर-62 की एक कंपनी में तकनीशियन थे।
अरुण काफी समय से गले में खराश की समस्या से परेशान थे। कुछ दिन पहले डॉक्टर की सलाह पर उन्होंने तमाम जांच कराईं जिसमें कैंसर की अंतिम स्टेज का पता चला। इसके बाद से ही दंपती तनाव में थे। दोनों ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली।
पुलिस ने मौके से सुसाइड नोट बरामद किया है, जिसमें दोनों ने मौत के लिए किसी को भी जिम्मेदार नहीं ठहराया है। दोनों की शादी करीब तीन साल पहले हुई थी। अरुण पिछले कई साल से नोएडा के सेक्टर 22 में रहते थे।
विज्ञापन
दरअसल, गले में खराश की समस्या के बाद अरुण ने जांच कराई। 25 अप्रैल को अरुण की मेडिकल रिपोर्ट आई। रिपोर्ट में पता चला की अरुण को कैंसर है। यह कैंसर लास्ट स्टेज पर है। इस बात से दंपती तनाव में चले गए। बुरी तरह टूट चुके पति-पत्नी ने खौफनाक कदम उठाने का फैसला लिया।

Trending Videos
29 अप्रैल को दंपती ने फंदा लगाकर दी जान
29 अप्रैल को दोनों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह पूरा घटनाक्रम चार में घटा। पुलिस ने बताया कि अरुण के परिजनों ने फोन किया था। कई बार फोन लगाने पर भी फोन नहीं उठा। इस पर परिजनों ने अरुण की कंपनी में उसके साथियों को फोन किया। उन्होंने बताया कि अरुण काम पर नहीं आए। परिजनों ने सोनभद्र से ही पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस उनके बताए पते पर पहुंची।
कमरे में लटके थे पति-पत्नी के शव
यहां अंदर से कमरे के दरवाजा बंद था। दरवाजा किसी तरह से पुलिस ने खोला तो कमरे में पति-पत्नी के शव लटके थे। पुलिस को मौके से सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें महिला ने लिखा कि पति को लास्ट स्टेज का कैंसर है। इसकी वजह से ही दोनों जान दे रहे हैं।