{"_id":"68e029d07fdad9fdfc0fbbcd","slug":"couple-booked-for-swindling-rs-8640-lakh-in-the-name-of-investment-na-news-c-198-1-gbd1023-10649-2025-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: निवेश के नाम पर 86.40 लाख हड़पने के आरोप में दंपती पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: निवेश के नाम पर 86.40 लाख हड़पने के आरोप में दंपती पर मुकदमा
विज्ञापन
कौशांबी। हरियाणा के गुरुग्राम स्थित आदर्श नगर निवासी सचिन जैन ने वैशाली सेक्टर चार की द आर्थाह सोसायटी निवासी अमित जादवानी और उनकी पत्नी प्रिया तिवारी के खिलाफ कौशांबी थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। दंपति पर प्रॉपर्टी में निवेश और मुनाफे के नाम पर पीड़ित से 86.40 लाख रुपये लेकर हड़पने और धमकाने का आरोप है। मामला पांच अप्रैल 2024 का है। एक साल तक चले आपसी लेनदेन की प्रक्रिया के बाद पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की और दो अक्तूबर को पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।
दर्ज मुकदमे में सचिन जैन ने बताया कि दो अप्रैल 2024 को अमित जादवानी से उनकी मुलाकात हुई थी। तब आरोपी ने उन्हें प्रॉपर्टी में निवेश का झांसा दिया था। इसके बाद पांच अप्रैल 2024 को उनसे 86.40 लाख रुपये नकद लिए और बदले में चार चेक और ईमेल के जरिए ली गई रकम की रसीद दी। बताया कि काफी समय तक रकम और मुनाफा न मिलने पर उन्होंने आरोपी से संपर्क किया। तब आरोपी ने दो दिन में रुपये लौटाने का आश्वासन दिया लेकिन इस दौरान दोनों घर बंद करके चले गए। वापस लौटने पर उन्होंने अपने बेटे और व्यापारिक सांझेदार को आरोपियों के घर भेजा। आरोप है कि तब महिला आरोपी ने झूठे केस में बेटे को फंसाने की धमकी दे डाली। कुछ दिन बाद उन्होंने दोबारा आरोपी से संपर्क किया तब उन्होंने दो चेक उन्हें दिए लेकिन उन्हें वापस छीनने का प्रयास भी किया। इस दौरान विरोध करने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देने लगे।
एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि पीड़ित पक्ष ने रुपयों के लेनदेन से जुड़े कुछ साक्ष्य पुलिस को दिए हैं। जांच की जा रही है, तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।