{"_id":"692da925e7cc6ec1a40249c6","slug":"cough-cold-and-fever-are-increasing-due-to-fluctuations-in-weather-noida-news-c-23-1-lko1064-81869-2025-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: मौसम में उतार-चढ़ाव से बढ़ रही खांसी, जुकाम व बुखार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: मौसम में उतार-चढ़ाव से बढ़ रही खांसी, जुकाम व बुखार
विज्ञापन
मौसम में उतार-चढ़ाव से बढ़ रही खांसी, जुकाम व बुखार
जिम्स में मेडिसिन विभाग की ओपीडी में बढ़े 50 प्रतिशत मरीज, छोटे बच्चों और बुजुर्गों की संख्या अधिक
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। मौसम में लगातार हो रहे बदलाव का असर लोगों की सेहत पर साफ दिखाई देने लगा है। जिले में पिछले कुछ दिनों से तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। सुबह और शाम के समय हल्की ठंडक और दोपहर में गर्माहट के कारण अस्पतालों में खांसी, जुकाम, वायरल बुखार व बदन दर्द के केस बढ़ने लगे हैं। ग्रेटर नोएडा के कासना स्थित राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (जिम्स) में रोजाना मेडिसिन विभाग की ओपीडी में करीब 50 प्रतिशत मरीज इन बीमारियों के ग्रस्त पहुंच रहे हैं।
दिन और रात के तापमान में बढ़ते अंतर के कारण लोगों में खांसी, जुकाम और बदन दर्द के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। जिम्स की मेडिसिन विभाग की ओपीडी में रोजाना 300 व 350 मरीज आ रहे है। इसमें करीब 50 फीसदी मरीजों में खांसी, जुकाम के साथ साथ वायरल बुखार व बदन दर्द के लक्षण पाए जा रहे हैं। जिम्स के मेडिसिन विभाग के सह-आचार्य डॉ. दीपक शर्मा ने बताया, मौसम में अचानक हो रहे उतार-चढ़ाव से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता पर सीधा असर पड़ रहा है। सुबह-शाम हल्की सर्दी व दिनभर गर्माहट के कारण लोगों में खांसी, जुकाम, वायरल बुखार की शिकायत मिल रही है। खासकर छोटे बच्चे और बुजुर्ग इस मौसम के संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं। सुबह और शाम के समय गर्म कपड़ों का प्रयोग करें और रात में गुनगुना पानी प्रयोग करें। इन दिनों ठंडी चीजों आइसक्रीम और ठंडे पेय पदार्थों से परहेज करें। हल्की ठंड को नजरअंदाज न करें, समय पर कपड़ों में बदलाव करें और यदि खांसी-जुकाम की शिकायत होने पर चिकित्सक से संपर्क करें। इस मौसम में सतर्कता और सावधानी बरतने से इन बीमारियों से बचा जा सकता हैं। सुबह-शाम घर से निकलते समय गर्म कपड़ों का इस्तेमाल करें।