फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Cotton factory worker injects pressurized air into colleague's genitals, resulting in death

Noida News: रुई की फैक्टरी में मजदूर ने साथी के गुप्तांग में प्रेशर से भरी हवा, मौत

Sat, 11 Oct 2025 01:18 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Sat, 11 Oct 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
Cotton factory worker injects pressurized air into colleague's genitals, resulting in death
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। बराड़ा (साहा)। केसरी में रुई की फैक्टरी में काम करने वाले एक मजदूर ने अपने ही साथी के गुप्तांग में प्रेशर से हवा भर दी, जिस कारण उसकी मौत हो गई। बिहार निवासी सुमित गोंडा ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ रहते हैं। उनका भाई गनोरी कोरा केसरी स्टेशन के पास राम स्पेन कंपनी में काम करता था। वीरवार को दोपहर करीब 12 उसे फोन आया कि उसके भाई की फैक्टरी में तबीयत खराब हो चुकी है। उसे कहा कि वह गनोरी को अस्पताल लेकर जा रहे हैं और रास्ते में मिलने को कहा। रास्ते में गए एंबुलेंस में उनके साथ बैठ गया।

मोहड़ी में आदेश अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे चंडीगढ़ भेज दिया लेकिन चंडीगढ़ में पहुंचने पर डॉक्टर से मृत घोषित कर दिया। सुमित ने कहा कि इसके बाद वह फैक्टरी में आए तो उसे पता चला कि झारखंड निवासी आशीष हमेशा उसके भाई के साथ बहस करता था। 9 अक्तूबर को उसके भाई के शरीर पर रुई लगी हुई थी, जिसे आशीष ने कहा कि मैं तेरी रुई उतारता हूं। उसके बाद आशीष ने प्रेशर से उसके गुप्तांग में हवा भर दी। गुप्तांग में हवा भरने के बाद उसे अंदरूनी चोट आईं, जिसके कारण उसकी मौत हो गई। थाना प्रभारी कर्मवीर ने बताया कि मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच कर रहे है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed