{"_id":"68eabace010f5094f909df3d","slug":"corrections-can-be-made-in-the-application-for-10th-12th-board-exams-na-news-c-56-1-sali1016-138755-2025-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षा के आवेदन में करा सकेंगे सुधार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षा के आवेदन में करा सकेंगे सुधार
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षा परिषद की वर्ष 2026 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षाओं में सम्मिलित होने वाले विद्यार्थियों के शैक्षिक विवरणों में त्रुटि सुधार के लिए पोर्टल चालू कर दिया गया है। छात्र-छात्राएं और उनसे संबंधित विद्यालय 26 अक्तूबर की मध्यरात्रि 12 बजे तक परिषद की वेबसाइट upmsp.edu.in पर आवश्यक संशोधन करा सकेंगे।
जिला विद्यालय निरीक्षक संत प्रकाश ने बताया कि वेबसाइट पर छात्रों के विषय, वर्ग, नाम, माता-पिता के नाम में वर्तनी त्रुटि, जेंडर, जाति, फोटो और कक्षा-11 के पंजीकरण में अंकित हाईस्कूल के अनुक्रमांक जैसी गलतियों को सुधारने की सुविधा दी गई है। उन्होंने सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए हैं कि वह समय रहते परिषद की वेबसाइट पर लॉग इन कर अपने विद्यालयों के छात्रों के विवरणों की सावधानीपूर्वक जांच करें और सुधार कार्य पूर्ण करें।
डीआईओएस ने बताया कि छात्रों की जन्मतिथि, पूर्ण नाम में संशोधन या विवरण डिलीट/रिस्टोर करने से संबंधित आवेदन ऑफलाइन माध्यम से भी स्वीकार किए जाएंगे। इसके लिए प्रधानाचार्य आवश्यक अभिलेखों सहित आवेदन 31 अक्तूबर 2025 तक जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में जमा करें। उन्होंने कहा कि निर्धारित तिथि के बाद किसी भी प्रकार का संशोधन स्वीकार नहीं किया जाएगा।