फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Corporation buses will run additional trips from October 18 to 30.

Noida News: 18 से 30 अक्तूबर तक अतिरिक्त फेरे लगाएंगी निगम की बसें

Tue, 14 Oct 2025 09:38 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 14 Oct 2025 09:38 PM IST
विज्ञापन
Corporation buses will run additional trips from October 18 to 30.
फोटो
विज्ञापन

-------

परिवहन निगम ने शहरवासियों को दिया दीपावली और छठ का तोहफा
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। दिवाली के अवसर पर 18 अक्तूबर से नोएडा और ग्रेटर नोएडा डिपो की 305 बसें अतिरिक्त फेरे लगाएंगी। यह सुविधा 12 दिन तक रहेगी। इससे शहरवासियों को अपने घर पहुंचने में मदद मिलेगी।


यूपी रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक मनोज कुमार सिंह के अनुसार यह सुविधा 18 अक्तूबर से शुरू होकर अगले 12 दिन लोगों को सुविधा मिलगी। डिपो से चलने वाली 305 बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे। दीपावली पर यात्रियों की सुविधा के लिए यह निर्णय लिया गया है। यह सुविधा नोएडा और ग्रेटर नोएडा डिपो से मिल सकेंगी। लगातार 12 दिनों तक लोगों को अतिरिक्त फेरों की सुविधा मिलेगी। भीड़ होने पर देर रात तक भी बसों को चलाने की योजना है। यूपी रोडवेज के अनुसार शुक्रवार और शनिवार को सबसे अधिक भीड़ होने की संभावना है। ऐसे में डिपो की 305 बसें एक हजार से अधिक अतिरिक्त फेरे लगाएंगी। त्योहारों पर हर रूट पर यात्रियों की भीड़ होती है। ऐसे में प्रत्येक रूट पर दूरी के मुताबिक बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे। इसमें आगरा, मथुरा, अलीगढ़, बरेली, बंदायू, मेरठ, बिजनौर और अन्य शहरों की बसें शामिल हैं। आपातकालीन स्थिति को छोड़कर चालक, परिचालक और अन्य कर्मचारियों की छुट्टी निरस्त रहेगी।
विज्ञापन


5 दिन तक कार्यशाला के लिए रुकती थी बसें
अधिकारियों ने कहा कि बसें रूट से लौटने के बाद डिपो में रुकती थीं और कार्यशाला में जांच के बाद अगले दिन जांच के लिए निकलती थीं, लेकिन त्योहारों पर इसमें बदलाव किया गया है। बसें रूट से लौटने के बाद कार्यशाला में जांच पूरी होते ही तुरंत गंतव्य को निकल जाएंगी। बसें निर्धारित समय सारणी के अनुसार गंतव्य को नहीं निकलेंगी। जिस रूट के यात्री सबसे अधिक होगी, वहां के लिए बसें रवाना कर दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed