फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Coronavirus in Noida private school three classes many students and in Ghaziabad two schools 5 students tested positive read detail

एक बार फिर कोरोना का खौफ : नोएडा के एक स्कूल की कक्षाओं में कई छात्र संक्रमित, गाजियाबाद के दो स्कूलों में पांच बच्चे पॉजिटिव

Mon, 11 Apr 2022 12:51 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 11 Apr 2022 12:51 PM IST
सार

दिल्ली-एनसीआर में कोरोना के मामले एक बार फिर गति पकड़ने लगे हैं। एक ओर जहां दिल्ली में बीते कुछ दिनों से 150 के आसपास नए मामले रोजाना सामने आ रहे हैं वहीं एनसीआर के शहरों जैसे गुरुग्राम, फरीदाबाद, नोएडा और गाजियाबाद में भी नए मामले तेजी पकड़ रहे हैं।

विज्ञापन
Coronavirus in Noida private school three classes many students and in Ghaziabad two schools 5 students tested positive read detail
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नोएडा सेक्टर-40 स्थित एक निजी स्कूल की तीन कक्षाओं में कुछ छात्राओं को कोरोना होने का मामला सामने आया है। बच्चों में कोरोना की पुष्टि होने के बाद स्कूल प्रबंधन ने भी एहतियात के उपाय अपनाने के साथ ही एक सर्कुलर जारी कर अन्य अभिभावकों को भी इस संबंध में जानकारी दी है।

विज्ञापन


वहीं एक ही स्कूल की तीन कक्षाओं में संक्रमण का मामला सामने आने के बाद अभिभावकों की भी चिंताएं बढ़ गई हैं। स्कूल प्रबंधन के अनुसार, कक्षा 9वीं के सेक्शन ई और 12वीं के सेक्शन बी व डी में कुछ छात्र कोरोना से संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन


फिलहाल तीनों कक्षाओं में ऑनलाइन पढ़ाई को 13 अप्रैल तक के लिए रोक दिया गया है। संदिग्ध होने पर अन्य छात्रों को भी कोविड जांच कराने के लिए कहा गया है। इधर, स्वास्थ्य विभाग ने ऐसे किसी मामले की जानकारी होने से इनकार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

नोएडा में फिर गति पकड़ रहा कोरोना

नोएडा में कोरोना संक्रमण फिर से गति पकड़ने लगा है। रविवार को स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट में 15 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है, जबकि सप्ताह भर से दैनिक मामले 10 के करीब ही थे। हालांकि, जिले में 12 लोग 24 घंटे में इस बीमारी से ठीक भी हो गए। जिले में सक्रिय केस 54 हैं। अब तक कुल 98687 मामले सामने आ चुके हैं। इसमें से 98143 ठीक हो चुके हैं।

गाजियाबाद के दो स्कूलों के पांच छात्र संक्रमित

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के ट्रांस हिंडन इलाके में दो निजी स्कूलों के पांच छात्र कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसके बाद से दोनों स्कूलों में अवकाश की घोषणा की गई है। स्कूल अब 19 अप्रैल तक ऑनलाइन क्लास लेंगे। अभयखंड -3 स्थित निजी स्कूल के दो छात्रों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। 

स्कूल के प्रशासनिक सहायक ने बताया कि है कि जूनियर और सीनियर कक्षा के छात्र-छात्राओं की ऑनलाइन पढ़ाई होगी। इसके बाद अलग-अलग दिन अवकाश होने से स्कूल अब 19 अप्रैल को खुलेगा। इसके अलावा वैशाली के एक निजी स्कूल में भी तीन छात्रों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। अभिभावकों से मिली सूचना के बाद स्कूल दो दिन के लिए बंद कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed