{"_id":"6084e86e0e9bb77d0e3f6d40","slug":"coronavirus-in-noida-girl-asked-for-help-for-mother-treatment-reached-60-thousand-rupees","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मुश्किल हालात : मां के इलाज के लिए युवती ने मांगी मदद, 60 हजार रुपये पहुंचे, इस सोसाइटी ने पेश की एकता की मिसाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुश्किल हालात : मां के इलाज के लिए युवती ने मांगी मदद, 60 हजार रुपये पहुंचे, इस सोसाइटी ने पेश की एकता की मिसाल
Sun, 25 Apr 2021 09:26 AM IST
शाहरुख खान
नवीन कुमार, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
नवीन कुमार, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 25 Apr 2021 09:26 AM IST
सार
एक युवती को मां का इलाज कराने के लिए पैसों की जरूरत थी।
युवती ने सोसाइटी के लोगों से मदद मांगी। इस पर निवासियों ने अपने स्तर से तत्काल मदद की। युवती के पास अब तक 60 हजार से अधिक रुपये पहुंच चुके हैं।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ग्रेटर नोएडा में मुश्किल समय ने दिखा दिया है कि इंसानियत अभी जिंदा है। इसकी मिसाल ग्रेनो वेस्ट स्थित गौड़ सिटी वन की 6 एवेन्यू सोसाइटी के निवासियों ने पेश की है। वहां एक युवती को मां का इलाज कराने के लिए पैसों की जरूरत थी।
युवती ने सोसाइटी के लोगों से मदद मांगी। इस पर निवासियों ने अपने स्तर से तत्काल मदद की। युवती के पास अब तक 60 हजार से अधिक रुपये पहुंच चुके हैं।
युवती मां और भाई के साथ सोसाइटी के बी टावर में रहती है। उसकी 62 वर्षीय मां बीमार चल रही हैं। उनकी एंटीजन रिपोर्ट नेगेटिव आई थी, लेकिन ऑक्सीजन का स्तर 74 पहुंच गया। इस कारण दो दिन पहले ग्रेटर नोएडा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। परेशान होकर युवती ने 22 अप्रैल की सुबह सोसाइटी के व्हाट्स एप ग्रुप पर संदेश भेजकर मदद की गुहार लगाई।
इस पर निवासियों ने तुरंत मदद करनी शुरू कर दी। शुक्रवार शाम तक युवती के पेटीएम पर 41 हजार रुपये पहुंच चुके थे। किसी ने 500 तो किसी ने 1000 रुपये की मदद की। वहीं, सोसाइटी में विभिन्न कार्यक्रम और त्योहार के लिए फंड एकत्रित किया जाता है। एक कार्यक्रम का पैसा बचा हुआ था।

उसमें से 17000 रुपये युवती को दे दिए गए हैं। सोसाइटी निवासी अनीता प्रजापति ने बताया कि युवती के पास 60 हजार रुपये से अधिक पहुंच चुके हैं। निवासी अब भी मदद कर रहे है। इस मुश्किल समय में लोगों ने एकता की मिसाल पेश की है, जो महामारी को हराने की हिम्मत देगी।
हर सोसाइटी में तैयार हो रही टीम
ग्रेनो वेस्ट की हर सोसाइटी में एक टीम बन रही है, जो मुश्किल समय में लोगों की मदद करने का काम करेगी। काफी जगह टीमों ने काम शुरू भी कर दिया है। कई जगह आइसोलेशन वार्ड बनाने की तैयारी चल रही है। जबकि, कई टीमें खाने से लेकर जरूरी सामान पहुंचाने का काम कर रही हैं।