{"_id":"6084e6cfdc926e734419b0b4","slug":"coronavirus-in-noida-control-room-says-beds-are-not-empty-keep-asking","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शर्मनाक: बेटे ने मां के लिए मांगा बेड, कंट्रोल रूम से जवाब मिला- पूछते रहिए और हो गई बुजुर्ग की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शर्मनाक: बेटे ने मां के लिए मांगा बेड, कंट्रोल रूम से जवाब मिला- पूछते रहिए और हो गई बुजुर्ग की मौत
Sun, 25 Apr 2021 09:19 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 25 Apr 2021 09:19 AM IST
सार
बेटे अंकित का आरोप है कि मां को भर्ती कराने के लिए नोएडा के अस्पतालों के चक्कर काटे, लेकिन कहीं बेड नहीं मिला। उन्होंने कंट्रोल रूम के नंबर 18004192211 पर कॉल कर मदद मांगी। फोन उठाने वाले व्यक्ति ने नाम-पता पूछने के बाद कहा कि अभी बेड खाली नहीं हैं, फोन कर पूछते रहिये, बेड खाली होगा तो जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
कोरोना संक्रमितों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्थापित कंट्रोल रूम ठीक से काम नहीं कर रहा है। इस कारण मरीजों को अस्पताल में न सिर्फ बेड मिलने में दिक्कत हो रही है, बल्कि उपचार के बिना मौत भी हो रही है।
यह हाल तब है जब प्रशासन ने कई अस्पतालों में बेड खाली कराएं हैं, लेकिन कंट्रोल रूम में ऐसी कोई सूचना नहीं है। ऐसा ही एक मामला नोएडा के सेक्टर-51 स्थित केंद्रीय विहार में सामने आया है।
बुजुर्ग महिला मालती त्रिपाठी को शनिवार सुबह सांस लेने में परेशानी महसूस हुई। उनका ऑक्सीजन स्तर तेजी से घटकर 70-75 तक पहुंच गया था। बेटे अंकित का आरोप है कि मां को भर्ती कराने के लिए नोएडा के अस्पतालों के चक्कर काटे, लेकिन कहीं बेड नहीं मिला। उन्होंने कंट्रोल रूम के नंबर 18004192211 पर कॉल कर मदद मांगी।
विज्ञापन
फोन उठाने वाले व्यक्ति ने नाम-पता पूछने के बाद कहा कि अभी बेड खाली नहीं हैं, फोन कर पूछते रहिये, बेड खाली होगा तो जानकारी दी जाएगी। अंकित मां को लेकर कोविड अस्पताल सेक्टर-39 भी गए वहां ऑक्सीजन भी देने की मांग की, लेकिन किसी ने उनकी नहीं सुनी। उपचार नहीं मिलने से शनिवार शाम मालती त्रिपाठी की मौत हो गई। परिजन इंतजार करते रहे और बेड न मिलने के कारण शनिवार शाम को मालती ने दम तोड़ दिया।

मरीज की मौत के बाद अस्पताल में तोड़फोड़ की सूचना वायरल
ग्रेनो के एक नामी अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी से मरीज की मौत के बाद परिजनों द्वारा हंगामा और तोड़फोड़ की सूचना सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। सूचना पर संबंधित थाना पुलिस भी अस्पताल में पहुंच गई। थाना प्रभारी ने बताया कि सूचना पर अस्पताल पहुंचे, लेकिन किसी ने भी मरीज की मौत के बाद हंगामे और तोड़फोड़ की जानकारी नहीं दी। मरीज की मौत के संबंध में भी कोई शिकायत नहीं की गई। अस्पताल प्रबंधन ने इस तरह की घटना से इनकार किया। ब्यूरो