फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Corona Virus : Help Desk will made in Auto Escpo

ऑटो एक्स्पो-2020 : कोरोना वायरस का खौफ, बनाई जाएगी हेल्प डेस्क

Fri, 31 Jan 2020 01:24 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2020 01:24 AM IST
विज्ञापन
Corona Virus : Help Desk will made in Auto Escpo
इंडिया एक्सपो मार्ट में मास्क लगाकर तैयारी करते कर्मचारी। - फोटो : Grnoida
ऑटो एक्स्पो-2020 : कोरोना वायरस का खौफ, बनाई जाएगी हेल्प डेस्क
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में होने वाले ऑटो एक्सपो-2020 में कोरोना वायरस का खौफ नजर आ रहा है। एक्सपो में चीन की कंपनियों से बड़ी संख्या में कर्मचारी और अधिकारी पहुंच चुके हैं। वायरस के संक्रमण से अपने और दूसरों को बचाने के लिए कर्मचारी एन-91 या साधारण मास्क समेत जरूरी सावधानी बरत रहे हैं। वहीं, स्वास्थ्य विभाग और सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मेन्युफैक्चरर्स (सियाम) की ओर से ऑटो एक्सपो में एक हेल्प डेस्क बनाई जा रही है। इसमें प्रतिदिन चीन से आए कर्मियों और अधिकारियों के स्वास्थ्य की जांच की जाएगी। ताकि वायरस को फैलने से रोका जा सके।
मुख्य चिकित्साधिकारी अनुराग भार्गव ने बताया कि किसी भी तरह से वायरस से बचने के लिए थ्री लेयर वाला मास्क पहना जा सकता है। कोरोना वायरस से बचाव के लिए भी इस तरह के मास्क का प्रयोग करना चाहिए। इंडिया एक्सपो सेंटर में आम लोगों के लिए 7 से 12 फरवरी तक ऑटो एक्सपो का आयोजन किया जाना है। एक्सपो में बड़ी संख्या में चीन से वाहन निर्माता कंपनियां आईं हैं। एक्सपो में कुल 40 हजार वर्ग फिट क्षेत्रफल में से करीब 20 फीसदी क्षेत्रफल चीन की कंपनियों ने अपने पवेलियन के लिए बुक कराया है। बड़ी संख्या में इन कंपनियों के अधिकारी और कर्मी एक्सपो में शिरकत कर रहे हैं, जो इस समय पवेलियन समेत विभिन्न कार्यों की तैयारी में जुटे हैं। ग्रेट वॉल मोटर्स कंपनी के कर्मी शो हाऊ ने बताया कि चीन के वुहान शहर में एक महामारी फैली हुई है। यह संक्रामक बीमारी है। इससे बचाव के लिए मास्क पहनना आवश्यक है। बताया कि हालांकि, यहां आए लोग वुहान से नहीं हैं। लेकिन सावधानी ही बचाव है। एक्सपो में कार्यरत कर्मियों और अधिकारियों ने कोरोना वायरस से बचाव के लिए एन-91 या साधारण मास्क का प्रयोग कर रहे हैं। दूसरी तरफ, सियाम की ओर से जानकारी नहीं मिल सकी कि कितने कर्मचारी और अधिकारी चीन से एक्सपो में शामिल होने के लिए आ रहे हैं।
विज्ञापन

अब कोई नहीं आ रहा चीन से
सियाम उप महानिदेशक सुगातो सेन ने बताया कि कोरोना वायरस की जानकारी के बाद से अब कोई भी कर्मी चीन से नहीं आ रहा है। यहां कितनी संख्या में कर्मी-अधिकारी हैं, इसके बारे में भारत सरकार से जानकारी मिल सकेगी। वायरस से बचाव के लिए उचित कदम उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चीन ने लौटे व्यक्ति की स्वास्थ्य विभाग ने की जांच
बुधवार को चीन से शहर लौटे सेक्टर-75 निवासी एक व्यक्ति का स्वास्थ्य परीक्षण का कराया गया है। जांच में वह पूरी तरह से स्वस्थ पाया गया है। हालांकि, स्वास्थ्य विभाग 1 माह तक उसके स्वास्थ्य की जांच करेगा। दिल्ली से जानकारी मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने उसके स्वास्थ्य जांच की। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनुराग भार्गव ने बताया कि चीन से शहर पहुंचा व्यक्ति पूरी तरह से स्वस्थ है। अगर कोरोना वायरस से संबंधित लक्षण दिखता है तो नमूने जांच के लिए भेजे जाएंगे। वहीं, स्वास्थ्य विभाग ने उससे किसी को भी चीन से वापस आने की जानकारी देने से मना किया है। ताकि आसपास के लोगों में किसी प्रकार का भ्रम पैदा न हो सके। उधर, होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति में कोरोना वायरस के इलाज से संबंधित दिशा-निर्देश दो दिन में मिलने की उम्मीद है। बुधवार को दिल्ली में सेक्टर-24 स्थित केंद्रीय होम्योपैथी शोध संस्थान के वैज्ञानिकों की बैठक हुई। बताया गया कि इलाज के लिए आर्सेनिक 30 दवा का उपयोग किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed