फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Corona spreading again, 14 patients in three days

फिर पांव पसार रहा कोरोना, तीन दिन में 14 मरीज

Mon, 15 Nov 2021 01:18 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 15 Nov 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
Corona spreading again, 14 patients in three days
नोएडा। त्योहारी सीजन के बाद कोरोना ने फिर पांव पसारने शुरू कर दिए हैं। तीन दिन में कोरोना के 14 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, लगातार दूसरे दिन कोरोना के नए मरीजों की संख्या पांच दर्ज की गई। रविवार को नए मरीजों के साथ सक्रिय मरीजों के मामले में जिला पहले स्थान पर रहा।
विज्ञापन

कोरोना के लगातार बढ़ रहे मरीजों को त्योहारों के दौरान बरती गई लापरवाही का नतीजा माना जा रहा है। 3 नवंबर तक जिले में कोरोना मरीजों की संख्या चार दर्ज की गई थी, 4 व 5 नवंबर को जिले में एक भी मरीज नहीं मिला था, जबकि 6 नवंबर को माह के सबसे ज्यादा यानी पांच नए संक्रमित सामने आए। इसके बाद से ही मरीजों में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी है। माह की शुरुआत में सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर छह तक पहुंच गई थी, लेकिन 14 नवंबर को जिले में 29 सक्रिय मरीज दर्ज किए गए। यह संख्या प्रदेश में सबसे ज्यादा रही। रविवार को जारी कोविड-19 दैनिक रिपोर्ट के अनुसार 24 घंटे के अंतराल में कोई मरीज स्वस्थ नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed