{"_id":"5eb6f0758ebc3e9090614c83","slug":"corona-positive-in-second-death-within-24-hours-in-distric-noida-news-noi5099219142","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में 24 घंटे में कोरोना से दूसरी मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में 24 घंटे में कोरोना से दूसरी मौत
विज्ञापन

नोएडा/ग्रेटर नोएडा। जिले में 24 घंटे के भीतर कोरोना वायरस के संक्रमण से दूसरी मौत हो गई। शुक्रवार तड़के सेक्टर-22 निवासी बुजुर्ग (60) की मौत हुई थी। देर रात सेक्टर-66 निवासी 62 वर्षीय बुजुर्ग को गलगोटिया कॉलेज के क्वारंटीन केंद्र से करीब 10 बजे बेहोशी की हालत में जिम्स ले जाया गया था। रात 10:30 बजे जिम्स पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच कर उन्हें मृत घोषित कर दिया।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, मूलरूप से अयोध्या निवासी बुजुर्ग परिवार के साथ सेक्टर-66 ममूरा में रहते थे। नोएडा की एक कंपनी में वह दर्जी थे। 7 मई को उन्हें गलगोटिया कॉलेज के क्वारंटीन केंद्र में भर्ती कराया गया था। केंद्र के प्रभारी डॉ. अमित चौधरी ने बताया कि शुक्रवार को दोपहर में वह खाना लेने आए थे। केंद्र के एक कमरे में अकेले ही क्वारंटीन थे। देर शाम को जब उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो कमरे में जाने पर वह बेहोश मिले। रात 10:30 बजे उन्हें जिम्स ले जाया गया। डॉक्टरों ने जांच में उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार, कोरोना के कारण उनकी हृदय की गति रुकने से जान गई है। देर रात ही पत्नी, बेटा, बेटी और नातिन को गलगोटिया विश्वविद्यालय स्थित क्वारंटीन केंद्र में भर्ती कर लिया गया। परिजनों व उनके संपर्क में आने वालों के सैंपल लिए गए हैं। साथ ही, निवास स्थान को सैनेटाइज किया गया है।
परिवार ने की शव अयोध्या ले जाने की मांग
जान गंवाने वाले 62 वर्षीय बुजुर्ग के बेटे के अनुसार, रिश्तेदार चाहते हैं कि पिता के शव को अयोध्या में दफनाया जाए, लेकिन प्रशासन ने जिम्स से दो किलोमीटर दूर एक कब्रिस्तान में ही पुलिस सुरक्षा में मरीज को दफनाने की बात कही है। शनिवार दोपहर को जिम्स से शव को ले जाने की इजाजत दी गई।
विज्ञापन
दो लोग और हुए पॉजिटिव
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, जिले में शनिवार को दो और लोेगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। इनमें सेक्टर-66 निवासी 62 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई है। इसके अलावा सेक्टर-45 खजूर कॉलोनी निवासी 52 वर्षीय व्यक्ति में कोरोना की पुष्टि हुई जिसके बाद इलाके को सील करके वहां सैनेटाइजेशन किया गया। साथ ही, संपर्क में आने वालों के सैंपल लेकर उन्हें क्वारंटीन किया गया। वहीं, रिपोर्ट के मुताबिक जिले में केसों की संख्या बढ़कर 216 हो गई है। इनमें से 121 को डिस्चार्ज किया गया है। जबकि 93 लोगों का इलाज चल रहा है और दो लोगों की मौत हुई है। जिले में अब तक 3981 सैंपल एकत्र किए गए हैं। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग को 100 लोगों की रिपोर्ट प्राप्त हुई। 401 लोग फिलहाल क्वारंटीन में हैं।
दो लोग हुए डिस्चार्ज
23 व 40 वर्ष के युवक को जिम्स से डिस्चार्ज किया गया। दोनों के इलाज के बाद रिपोर्ट निगेटिव आई है। वह पूरी तरह खतरे से बाहर व स्वस्थ हैं। दोनों को कुछ दिनों के लिए होम क्वारंटीन रहने की सलाह दी गई है।