फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Corona infected children will be treated in child PGI

कोरोना संक्रमित बच्चों का चाइल्ड पीजीआई में होगा इलाज

Sat, 17 Apr 2021 12:47 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 17 Apr 2021 12:47 AM IST
विज्ञापन
Corona infected children will be treated in child PGI
नोएडा। सेक्टर-30 स्थित चाइल्ड पीजीआई में कोरोना संक्रमित बच्चों का इलाज होगा। नवजात से 18 वर्ष तक के बच्चों को चतुर्थ तल पर बन रहे वार्ड में भर्ती किया जाएगा। इस दौरान अस्पताल के अन्य मरीजों से जुड़े सारे इलाज, ओपीडी भी जारी रहेंगे। साथ ही, अस्पताल में कोरोना टीकाकरण भी चलता रहेगा।
विज्ञापन

चाइल्ड पीजीआई के वरिष्ठ इमरजेंसी मेडिकल अधिकारी डॉ. मेजर बीपी सिंह ने बताया कि कोरोना का संक्रमण तेजी से बच्चों को जद में ले रहा है। डायरिया, बुखार, खांसी और जुकाम की शिकायत पर अस्पताल पहुंच रहे बच्चे कोरोना से भी संक्रमित मिल रहे हैं। बृहस्पतिवार को भी छह से अधिक बच्चों में कोरोना की पुष्टि हुई। इन बच्चों का इलाज जिम्स व अन्य निजी अस्पतालों में चल रहा है। बढ़ते मामलों को देखते हुए संस्थान के निदेशक डॉ. डीके गुप्ता ने प्रबंधन व स्वास्थ्य विभाग के अफसरों के साथ बैठक की। इसके बाद चाइल्ड पीजीआई में 50 बिस्तरों का वार्ड शुरू करने का फैसला लिया गया।
विज्ञापन

इसके लिए संस्थान में अलग लिफ्ट रिजर्व की गई है। वहीं, चिकित्सक व पैरा मेडिकल स्टाफ की ड्यूटी भी शिफ्ट वाइज अलग-अलग निर्धारित की गई है। संक्रमित सामान्य मरीज से संपर्क में न आए, इसके पूरे इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed